फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीला माईथान हादसाः प्रशासन की चेतावनी; रातोंरात खाली करें घर, लोगों का दर्द-कहां जाएं कोई तो बताए'

Sun, 29 Jan 2023 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 04:02 PM IST
सार



 

विज्ञापन
administration has instructed thirty families to vacate their homes overnight In Tila Maithan at Agra
30 परिवारों के सामने आश्रय का संकट गहराया - फोटो : अमर उजाला

आगरा के टीला माईथान में हुए हादसे के बाद अब 30 परिवारों के सामने आश्रय का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस प्रशासन की टीम ने निरीक्षण के बाद मकानों पर क्रॉस का निशान लगा दिया है। जर्जर मकानों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। इनमें रहने वाले परिवार का सामान एसडीआरएफ की टीम ने निकालना शुरू कर दिया है।



यहां पर बिजली और पानी पहले ही बंद कर दी गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि यह परिवार जाएंगे कहां ? लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि अचानक अधिकारियों ने घर खाली करने के लिए बोल दिया है। हर दिन कमाने वाले लोग कहां जाएंगे, यह किसी ने नहीं बताया।

टीला माईथान में प्रशासन की टीम ने घरों पर निशान क्या लगाए कि लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। शुक्रवार सुबह से ही कई घरों को बिजली नहीं मिल रही है। शनिवार से पानी भी बंद कर दिया गया। बड़े ही नहीं बच्चे भी परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है आखिर करें तो क्या करें ? 

administration has instructed thirty families to vacate their homes overnight In Tila Maithan at Agra
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई - फोटो : अमर उजाला
यहां के रहने वाले अनिल वर्मा ने बताया कि वह बाइक रिपेयरिंग का काम करते हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपना मकान फिर से बनवाया था। इसके बावजूद निशान लगा दिया गया। उनके मकान पर किसी तरह का खतरा नहीं है। बस 30 मीटर के दायरे में आ रहा है। पहले बिजली चली गई। अब पानी की काट दिया गया। अब बोला जा रहा है कि मकान खाली कर दो। वह खाली करके कहां जाएंगे।

बबलू वर्मा ने बताया कि वह चांदी पायल का काम करते हैं। घर में तकरीबन चार सदस्य हैं। उनके अलावा एक किरायेदार का परिवार भी रहता है। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। इसके बावजूद उनसे मकान खाली करने के लिए बोल दिया गया है। नौ महीने पहले मकान बनवाया था। अब चिह्नित कर दिया है। शुक्रवार से खाली करने के लिए बोला जा रहा है। पानी नहीं मिलने की वजह से बच्चे परेशान हैं। अगर, खाली करेंगे तो कहां जाएंगे, यह नहीं बताया। 
administration has instructed thirty families to vacate their homes overnight In Tila Maithan at Agra
चार फुट की गली में तकरीबन 50 से अधिक मकान बने हुए हैं - फोटो : अमर उजाला
बबलू के पड़ोस में रहने वाली कमलेश ने बताया कि उनके घर में बूढ़ी सास सावित्री हैं। वह बीमार रहती हैं। 3 ऋषि, मोहित और सोनम बच्चे हैं। वह किसी तरह तंबाकू फैक्ट्री में काम करके गुजर बसर कर रही हैं। इससे किसी तरह घर चल पाता है। अगर घर खाली करना पड़ा तो वह जाएंगे कहां। किराए पर रहने के लिए पैसे नहीं है। सरकार की तरफ से कोई मदद तो मिली नहीं है। आसरा भी नहीं मिल रहा है।

तीन फुट की है गली

टीला माईथान की जिस गली के बाहर हादसा हुआ, वो शुरूआत में तो 4 फुट की है। अंदर जाने के बाद वो तीन फुट और दो फुट की रह जाती है। इसमें अगर, हादसा हुआ तो मदद मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। तकरीबन 50 से अधिक मकान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
administration has instructed thirty families to vacate their homes overnight In Tila Maithan at Agra
मकान गिरने की आशंका पर एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया गया है - फोटो : अमर उजाला

एसडीआरएफ की टीम

टीला माईथान में मकान गिरने की आशंका पर एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया गया है। इटावा और लखनऊ से 42 सदस्यीय टीम आई है। प्लाटून कंमांडर मोईन खान ने बताया कि मलबा हटाने के दौरान जर्जर भवन गिर सकते हैं। लोगों की मदद टीम करेगी। सामान निकाला जाएगा। रेस्क्यू भी किया जाएगा।

कहां जाएंगे हम ?

मोहल्ले की आरती शर्मा ने बताया कि हादसे में मकान गिर गया है। सामान भी आधा गिर गया। कुछ सामान बचा है। वो तीन दिन से धर्मशाला में रह रहे हैं। पति डब्बू की मौत हो चुकी है। एक बेटे और बेटी के साथ रहती है। किसी तरह काम करके गुजर बसर करती हैं।
विज्ञापन
administration has instructed thirty families to vacate their homes overnight In Tila Maithan at Agra
आसपास मकानों में दरारें आने लगी थी - फोटो : अमर उजाला

सामान भी नहीं ले जा पाए

अमन ने बताया कि सामान मकान में ही फंसा हुआ है। मकान आधा टूटा पड़ा हुआ है। पिता बाइक सर्विस करते हैं। एक जगह रहने के लिए मकान लिया है, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हो पा रहा है।

क्षेत्र की रहने वाली दया गौतम ने बताया कि जोशीमठ में प्राकृतिक आपदा का शिकार लोग हुए। मगर, उनके मोहल्ले में तो बिल्डर ने आपदा खड़ी कर दी है। रातो रात पुलिस प्रशासन ने मकान खाली करने के लिए बोल दिया है। अब कहां जाएंगे ?  पूछने पर अधिकारी यही बता रहे हैं कि मकान गिरने का खतरा है। मिट्टी दरक सकती है। इस कारण उन्होंने मकान खाली कर दिया। यही कुछ हाल रामा देवी का था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed