फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: करिश्मा कपूर ने बेटा-बेटी के साथ किया ताजमहल का दीदार, इस अंदाज में आईं नजर

Sat, 05 Oct 2019 06:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Oct 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
Actress Karisma Kapoor visit to Taj Mahal with her children
ताज के साये में बच्चों संग फोटो खिंचाती करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने शनिवार को अपने बच्चों के साथ संगमरमरी ताजमहल का दीदार किया। स्मारक की खूबसूरती देखकर वो मंत्रमुग्ध हो गईं। मुख्य गुम्बद के सामने बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। डायना बेंच पर भी यादगार फोटो क्लिक कराए। 
Actress Karisma Kapoor visit to Taj Mahal with her children
ताजमहल परिसर में अपने बच्चों संग करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
करिश्मा कपूर दोपहर लगभग 12.30 बजे बेटी समायरा और बेटा कियान के साथ ताजमहल पहुंचीं। पहले तो उन्हें पर्यटक पहचान नहीं पाए। वो स्मारक में भ्रमण करती रहीं। मगर, कुछ देर बाद कुछ पर्यटकों ने करिश्मा को पहचान लिया। इसके बाद तो पर्यटकों ने उन्हें घेर लिया। कोई उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब था तो कोई ऑटोग्राफ। 
Actress Karisma Kapoor visit to Taj Mahal with her children
ताज के साये में बच्चों संग फोटो खिंचाती करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें भीड़ से निकाला। कई पर्यटकों ने उन्हें अपने मोबाइल फोन में कैद किया। वो लगभग 45 मिनट तक स्मारक में रहीं। इस दौरान उन्होंने स्मारक की पच्चीकारी और इसके इतिहास के जानने में रुचि दिखाई। डायना सीट के साथ ही उन्होंने मुख्य गुम्बद के सामने गार्डन में रखी बेंच पर बैठकर भी फोटो खिंचवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Karisma Kapoor visit to Taj Mahal with her children
कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व करिश्मा कपूर ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल डबल ट्री बाई हिल्टन डिजाइनर मेट गाला कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आगरा आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस दौरान वो ताजमहल का दीदार करने के लिए बहुत उत्सुक दिखीं। 
विज्ञापन
Actress Karisma Kapoor visit to Taj Mahal with her children
अभिनेत्री करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों में कमबैक के सवाल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कहा कि इंतजार करिए। बहुत जल्द कुछ रोमांचक आने वाला है। अभी उसके बारे में ज्यादा बात करना ठीक नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed