अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने मथुरा के चुरमुरा स्थित वन्यजीव संरक्षण संस्था वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा संचालित हाथी संरक्षण केंद्र में वालंटियर बनकर 'वर्ल्ड एलीफेंट डे' मनाया। इस दौरान उन्होंने संरक्षण केंद्र में हाथियों को प्रदान की जाने वाली चिकित्सीय सुविधाओं और देखरेख के बारे में जाना।
{"_id":"62f4d8ee8a508048bf3aef10","slug":"actress-jennifer-winget-feeds-elephants-at-elephant-conservation-center-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Elephant Day: अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने देखी हाथियों की दुनिया, वालंटियर बन की 'गजराज' की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Elephant Day: अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने देखी हाथियों की दुनिया, वालंटियर बन की 'गजराज' की सेवा
Thu, 11 Aug 2022 04:09 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Aug 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
जेनिफर विंगेट ने हाथियों को खिलाया चारा
- फोटो : Wildlife SOS
अभिनेत्री फल और सब्जियां भी काटीं
- फोटो : Wildlife SOS
हाथी संरक्षण केंद्र में अपने पहले दिन जेनिफर ने रेस्क्यू कर लाए गए हाथियों की दिल दहला देने वाली कहानियों के बारे में जाना। उन्होंने हाथियों की देखभाल और प्रबंधन में योगदान करते हुए अपना दिन बिताया। उन्होंने फलों और सब्जियों को काटने में सहायता भी की, जो हाथियों को दैनिक खुराक में दिए जाते हैं।
हाथी संरक्षण केंद्र में अभिनेत्री जेनिफर विंगेट
- फोटो : Wildlife SOS
जेनिफर ने संरक्षण केंद्र में हाथियों के ट्रीटमेंट के बारे में भी करीब से जाना। उन्होंने एनजीओ के पशु चिकित्सकों को हाथियों को उपचार और पैरों की देखभाल करते हुए देखा। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में किसी भी हाथी के इलाज के लिए उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं को भी जाना।
- MoEF&CC (@Moefcc) 11 Aug 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी संरक्षण केंद्र में अभिनेत्री जेनिफर विंगेट
- फोटो : Wildlife SOS
अभिनेत्री के दौरे का मुख्य आकर्षण हाथियों को उनकी शाम की सैर पर देखना था। वाइल्डलाइफ एसओएस का उद्देश्य हाथियों को जितना हो सके प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना है। हाथियों को घूमता देख जेनिफर काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने अपने इस अनुभव को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया और अपने प्रशंसकों को इस कार्य में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
- MoEF&CC (@Moefcc) 11 Aug 2022
विज्ञापन
हाथी संरक्षण केंद्र स्थित तालाब में बैठे हाथी
- फोटो : Wildlife SOS
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने कहा कि मैं लंबे समय से वाइल्डलाइफ एसओएस टीम के समर्पित कार्य को देखती आ रही हूं। टीम द्वारा बचाए गए जानवरों को और यहां होने वाली हर चीज को करीब से जानना चाहती थी। हाथी सभी जीवों में सबसे शानदार और ताकतवर हैं। उनको इतने करीब से जानना मेरे लिए उत्साहजनक है।
- Om Birla (@ombirlakota) 11 Aug 2022