फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबीवीपी के अधिवेशन में विविध संस्कृति का संगम, तस्वीरों में देखें लघु भारत की जीवंत झांकी

Mon, 25 Nov 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
ABVP 65th national conference in agra
एबीवीपी के अधिवेशन में विविध प्रांतों से आए कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से कार्यकर्ता जुटे हैं। तमाम कार्यकर्ता ऐसे भी हैं, जो पहली बार संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए हैं। ब्रज की धरा पर 'लघु भारत' की जीवंत झांकी इन्हें आनंदित कर रही है। अगली स्लाइड्स में देखें एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन की झलकियां...
ABVP 65th national conference in agra
छत्तीसगढ़ की खुशबू चंद्राकर व अंजू साहू - फोटो : अमर उजाला
अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं के परिधान आकर्षण का केंद्र हैं। छत्तीसगढ़ की खुशबू चंद्राकर को कई कार्यकर्ताओं से तारीफें मिलीं। उन्होंने लुगरा (साड़ी) पहन रखी थी। खुशबू ने बताया कि तारीफ सुनकर अच्छा लग रहा है। छत्तीसगढ़ की ही अंजू साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में वो अपने प्रांत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, प्रांत का पहनावा भी दिखना चाहिए। लोग तारीफ कर रहे हैं।
ABVP 65th national conference in agra
पूर्वात्तर से आए एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी के शील ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुलकर्णी ने पूर्वोत्तर के छात्र-छात्राओं को बाकी देश से जोड़ने के लिए संगठन के 'अंतरराज्य छात्र जीवन दर्शन' प्रकल्प की जानकारी दी। बताया कि प्रकल्प 1965 से लगातार पूर्वोत्तर के छात्रों का देश के बाकी राज्यों का भ्रमण और प्रवास कराया जा रहा है। उन्हें अन्य प्रांतों की जानकारी हो रही है, लोगों को समझ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ABVP 65th national conference in agra
पूर्वोत्तर से आए एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
असम के जिला संगठन मंत्री प्रलय कुमार बोड़ो ने एनआरसी के संबंध में कहा कि घुसपैठिए बाहर होने चाहिए। शरणार्थी हिंदुओं को इसमें शामिल होना चाहिए। अरुणाचल के बिक्की यादेर ने कहा कि इस अधिवेशन में पूरा भारत दिख रहा है। पहली बार देश के सभी राज्यों के लोगों से मिलने का मौका मिला है।
विज्ञापन
ABVP 65th national conference in agra
एबीवीपी के अधिवेशन में फोटो खिंचाती युवती - फोटो : अमर उजाला
एक जगह पर देश के सभी राज्यों के लोगों से मिलने और उनकी संस्कृति को जानने का मौका मिल रहा है। एबीवीपी के 40 प्रांतों समेत नेपाल का दल अधिवेशन में शामिल है। इनके लिए यह बिल्कुल अलग अनुभव है। रविवार को विभिन्न प्रांतों से आए कार्यकर्ताओं ने ग्रुप फोटो कराए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed