फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India Republic Day: छाया गणतंत्र का उल्लास...हर ओर गूंजे देशभक्ति के तराने; परेड में दिखा पुलिस का शाैर्य

Sun, 26 Jan 2025 02:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 26 Jan 2025 02:54 PM IST
सार

पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इसके बाद रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई। स्कूलों में भी बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
 

विज्ञापन
A grand celebration was organized on Republic Day 2025
पुलिस लाइन में सलामी लेते मुख्य अतिथि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में रविवार को गणतंत्र के उत्सव का उल्लास छाया रहा। शहरभर में देशभक्ति के तराने गूंजे। स्कूलों से लेकर सरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में माैजूद कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गाैड व अन्य पुलिस अधिकारी माैजूद रहे।

 
A grand celebration was organized on Republic Day 2025
एटा में निकाली गई बाइक रैली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद पार्क से शुरू हुई यह यात्रा शहर में घूमने के बाद पुनः यहीं आकर संपन्न हुई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा शहीद पार्क से ठंडी सड़क, कैलाश मंदिर, जीटी रोड, कचहरी रोड, जेल रोड और आगरा रोड होते हुए पुनः यहीं पर आकर समाप्त हुई। 
 
A grand celebration was organized on Republic Day 2025
वीरों को किया नमन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देश की आजादी के लिए जिन वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान किया, उनको याद किया गया। नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद पार्क में सरदार भगत सिंह और शहर में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि करते हुए माल्यार्पण भी किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
A grand celebration was organized on Republic Day 2025
तिरंगा को दी गई सलामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस लाइन में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस 
एटा में जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस लाइन में धूमधाम के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के साथ ही पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। परेड और ध्वजारोहण के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
A grand celebration was organized on Republic Day 2025
आगरा कैंट गोवर्धन स्टेडियम में भी परेड का आयोजन किया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा कैंट स्थित गोवर्धन स्टेडियम में भी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। यहां डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने परेड की सलामी ली। बड़ी संख्या में रेलकर्मी व उनके परिवारीजन माैजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed