Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19 Kist Kab Aayegi Know Latest Update And News In Hindi
{"_id":"6757e963ae6be06d210b2c7f","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-19-kist-kab-aayegi-know-latest-update-and-news-in-hindi-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कृषि भारत की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख क्षेत्र है। आज के समय करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य साधन कृषि है। हालांकि, आजादी के बाद से केंद्र और राज्य सरकारें देश में कृषि पैदावार को बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कई योजनाओं का संचालन करती आ रही हैं। इसके बाद भी देश में आज के समय करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं।
इसी को देखते हुए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को कुल तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत सरकार 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजती है।
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
अब तक केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है। 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 18वीं किस्त जारी की थी।
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
18वीं किस्त को जारी हुए 2 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में देश के करोड़ों किसानों को अब स्कीम की 19वीं किस्त का इंतजार है। देश में करोड़ों किसान इस बारे में जानना चाहते हैं कि केंद्र सरकार कब तक योजना की 19वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने की तारीखों का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान ले सकते हैं इस स्कीम का लाभ?
वहीं देश में कई किसानों का अक्सर यह भी सवाल रहता है कि क्या वे किसान भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं? दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसानों को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम कृषि योग्य भूमि है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।