फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF में हर साल पैसा जमा नहीं किया तो क्या बंद हो जाएगा अकाउंट? जानें इससे जुड़े जरूरी नियम

Wed, 02 Sep 2026 07:48 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 02 Sep 2026 07:48 PM IST
सार

What Happens If No Deposit in PPF: बहुत से लोग अपने भविष्य के लिए पीपीएफ अकाउंट में पैसा जमा करते हैं, जो की बहुत अच्छी आदत है। पीपीएफ की सबसे खास बात यह है कि इस अकाउंट को चालू रखने के लिए हर साल कम से कम सिर्फ 500 रुपये ही जमा करने होते हैं। मगर कई बार लोग पैसे के आभाव में या भूलवस ये पैसा भी नहीं जमा कर पाते हैं। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि ऐसी स्थिति में आपके अकाउंट का क्या होता है?

विज्ञापन
What Happens If You Fail to Deposit Money in PPF Every Year? Know the Account Activation Rules and Penalties
पीपीएफ खाता बंद होने के नियम - फोटो : AI

PPF Account Inactive Rules: पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ को देश में सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय लॉन्ग-टर्म निवेश योजनाओं में से एक माना जाता है, जिसमें लोग अपने भविष्य और रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाते हैं। इस योजना के नियमों के मुताबिक निवेशकों को हर वित्तीय वर्ष में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा करने होते हैं।



मगर कई बार ऐसा समय आ जाता है कि लोग किसी वित्तीय परेशानी के कारण एक या उससे ज्यादा साल तक खाते में पैसे जमा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह बड़ा डर रहता है कि क्या खाता बंद हो जाएगा? आइए इस लेख में जानते हैं कि इसके असल नियम क्या हैं।

What Happens If You Fail to Deposit Money in PPF Every Year? Know the Account Activation Rules and Penalties
क्या हर साल पैसा न डालने पर खाता बंद होता है? - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

क्या हर साल पैसा न डालने पर खाता बंद होता है?

  • अगर आप किसी साल पीपीएफ खाते में न्यूनतम 500 रुपये जमा नहीं कर पाते हैं, तो आपका खाता तुरंत बंद नहीं होता है, बल्कि वह 'डिफॉल्ट' या निष्क्रिय स्थिति में चला जाता है। 
  • इसका मतलब यह है कि आपका खाता चालू रहता है, लेकिन आप उस दौरान लोन जैसी कुछ खास सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं।
What Happens If You Fail to Deposit Money in PPF Every Year? Know the Account Activation Rules and Penalties
अकाउंट को दोबारा चालू कराने का आसान तरीका - फोटो : AdobeStock

अकाउंट को दोबारा चालू कराने का आसान तरीका

  • निष्क्रिय हुए पीपीएफ खाते को फिर से एक्टिव करने की प्रक्रिया बहुत आसान होती है। 
  • इसके लिए आपको जितने साल पैसा जमा नहीं हुआ है, उतने साल का न्यूनतम बकाया 500 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से और साथ में हर साल की देरी पर मात्र 50 रुपये की छोटी सी पेनाल्टी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens If You Fail to Deposit Money in PPF Every Year? Know the Account Activation Rules and Penalties
खाता चालू रहने पर मिलने वाला ब्याज - फोटो : AdobeStock

खाता चालू रहने पर मिलने वाला ब्याज

  • भले ही आपका पीपीएफ खाता कुछ समय के लिए निष्क्रिय या डिफाल्ट स्थिति में चला जाए, लेकिन उस खाते में पहले से जमा पड़े पैसों पर सरकार की तरफ से तय ब्याज लगातार मिलता रहता है।
  • आपके पुराने पैसों पर मिलने वाले ब्याज को लेकर किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है, बशर्ते आप बाद में खाते को नियमित करवा लें।
विज्ञापन
What Happens If You Fail to Deposit Money in PPF Every Year? Know the Account Activation Rules and Penalties
खाता कितने साल के लिए होता है और क्या हैं अन्य विकल्प? - फोटो : AdobeStock
खाता कितने साल के लिए होता है?
  • पीपीएफ खाता खुलने की तारीख से कुल 15 साल में परिपक्व होता है।
  • इसलिए विषेशज्ञ सलाह देते हैं कि अगर संभव हो, तो हर साल कम से कम न्यूनतम राशि जरूर जमा करें ताकि बिना किसी पेनाल्टी के आपका खाता सुचारू रूप से चलता रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed