फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Cylinder: गैस सिलेंडर का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा

Tue, 10 Dec 2024 08:46 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 08:46 AM IST
विज्ञापन
LPG Gas Tips: Things To Keep Mind While Using LPG Gas Cylinder
LPG Gas Tips - फोटो : Adobe Stock

LPG Gas Tips: आज के समय हम में से अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। पारंपरिक संसाधनों जैसे कोयले, लकड़ी या उपले की तुलना में एलपीजी खाना पकाने के लिए काफी साफ और सुविधाजनक तरीका है। पोर्टेबल होने की वजह से इसका इस्तेमाल आप कहीं पर भी कर सकते हैं। ये दूसरे ईंधनों की तुलना में काफी किफायती होते हैं।



आज के समय शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में इसकी उपलब्धता आसानी से हो जा रही है। इसके अलावा घर-घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर को पहुंचाने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। हालांकि, एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय आपको कई सावधानियां बरतनी जरूरी है। अगर आप इन सावधानियों को नहीं बरतते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन जरूरी बातों के बारे में जिनका विशेष ध्यान एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय रखना चाहिए।

LPG Gas Tips: Things To Keep Mind While Using LPG Gas Cylinder
LPG Gas Tips - फोटो : Adobe Stock

आप एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने जाएं उस दौरान सिलेंडर की पट्टी पर लिखे एक्सपायरी डेट को जरूर चेक करें। एक्सपायर्ड सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय उसके ब्लास्ट होने का खतरा रहता है। गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को कैसे चेक किया जाता है? इस बारे में पता करने के लिए आप नीचे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

Gas Cylinder: कहीं आपका गैस सिलेंडर तो नहीं हो गया है एक्सपायर, यहां लिखी होती है तारीख

LPG Gas Tips: Things To Keep Mind While Using LPG Gas Cylinder
LPG Gas Tips - फोटो : Adobe Stock

गैस सिलेंडर लीक हो रहा है या नहीं? इस बारे में पता करने के लिए आपको कभी भी माचिस जलाने की गलती नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा आपको गैस सिलेंडर को कभी भी कैबिनेट में बंद करके नहीं रखना चाहिए। अगर गैस लीकेज हो रही होगी तो इससे एक ही जगह पर गैस इकट्ठा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Tips: Things To Keep Mind While Using LPG Gas Cylinder
LPG Gas Tips - फोटो : Adobe Stock

कई लोगों की आदत होती है कि वो खाना बनाने के बाद चूल्हे को बंद कर देते हैं और रेगुलेटर को बंद नहीं करते हैं। आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। खाना बनाने के बाद चूल्हे और रेगुलेटर दोनों को बंद करें। 

विज्ञापन
LPG Gas Tips: Things To Keep Mind While Using LPG Gas Cylinder
LPG Gas Tips - फोटो : Adobe Stock

आपको कभी भी रेगुलेटर का पाइप बाजार से नहीं खरीदना चाहिए। बाजार से खरीदा गया पाइप कितना सही है या नहीं? इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। आपको हमेशा एजेंसी से ही पाइप को खरीदना चाहिए।

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed