Net Metering Calculation India: आज के समय में महंगे बिजली बिलों से परेशान होकर लोग अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने लगे हैं, ताकि उनका बिजली का खर्च कम हो सके। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली का बिल पूरी तरह से फ्री हो जाता है?
{"_id":"6a97fbae07a0532c2705355f","slug":"does-installing-solar-panels-make-your-electricity-bill-completely-free-understand-the-savings-and-math-2026-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा: सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली बिल कितना कम हो सकता है? ऐसे समझें पूरा गणित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सौर ऊर्जा: सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली बिल कितना कम हो सकता है? ऐसे समझें पूरा गणित
Wed, 02 Sep 2026 04:04 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:04 PM IST
सार
3KW Solar System For Home: अक्सर लोगों के मन में ये भ्रम रहता है कि सिर्फ सोलर पैनल लगाने मात्र से बिजली बिल शुन्य हो सकती है, जो पुरी तरह गलत है। बता दें कि सोलर पैनल लगाने के बाद नेट मीटरिंग के आधार पर बिजली का बिल आाता है। आइए इस इस लेख में इसी गणित को समझते हैं।
विज्ञापन
सोलर पैनल से बिजली बिल कम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
solar panel
- फोटो : Adobe Stock
नेट मीटरिंग और बिजली बिल का गणित
- सोलर पैनल लगाने के बाद आपका बिजली बिल जीरो होगा या सिर्फ कम, यह पूरी तरह 'नेट मीटरिंग' पर निर्भर करता है।
- जब आपके सोलर पैनल जरूरत से ज्यादा बिजली बनाते हैं, तो बची हुई बिजली अपने आप सरकारी ग्रिड में चली जाती है।
- नेट मीटरिंग के जरिए इस भेजी गई बिजली का हिसाब रखा जाता है और इसे आपके कुल इस्तेमाल में से घटा दिया जाता है।
- इससे आपका बिजली का बिल बहुत कम हो जाता है और कई बार यह बिल्कुल शून्य भी हो जाता है।
solar panel
- फोटो : Adobe Stock
धूप, मौसम और बिजली का उत्पादन
- आपके सोलर पैनल कितनी बिजली बनाएंगे, यह कई चीजों पर निर्भर करता है, जैसे - आपके क्षेत्र में रोजाना धूप कितनी रहती है।
- इसके अलावा छत की दिशा, मौसम और सिस्टम की दक्षता भी बिजली उत्पादन पर सीधा असर डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 किलोवाट सोलर सिस्टम की क्षमता
- फोटो : Adobe Stock
3 किलोवाट सोलर सिस्टम की क्षमता
- एक सामान्य मध्यम वर्ग परिवार में आमतौर पर घरों में एसी, फ्रिज, गीजर आदि रहता है। ऐसे में घर के लिए 3 किलोवाट का बिजली कनेक्शन और 3 केवी का ही सोलर पैनल सही रहता है।
- बता दें कि 3 किलोवाट सिर्फ उदाहरण है, बाकी बहुत से लोग अपनी सुविधा के हिसाब से 1 किलोवाट का 5 किलोवाट का भी कनेक्शन लेते हैं।
- 3 किलोवाट वाले सोलर से पंखा, फ्रिज, वाशिंग मशीन और पानी की मोटर जैसे सभी जरूरी घरेलू उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं, इस हमने इसे उदाहरण के तौर पर लिखा है।
विज्ञापन
बिजली बिल में कितनी हो सकती है बचत
- फोटो : Adobe Stock
बिजली बिल में कितनी हो सकती है बचत
- अगर आपके घर में बिजली की खपत सीमित है और धूप अच्छी मिलती है, तो 3 किलोवाट के सोलर सिस्टम से आपका मासिक बिजली का बिल 80% से लेकर 90% तक कम हो सकता है।
- इससे हर महीने आपकी हजारों रुपयों की भारी बचत हो सकती है।