Diwali Chhath Train Ticket Booking: दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के आते ही घर से दूर रहे लोगों को घर जाने की चिंता सताने लगती है। बता दें कि इस बार 8 नवंबर को दिवाली है और हम सभी जानते हैं कि इन त्योहारों के मौके पर ट्रेनों में कैसी भारी भीड़ उमड़ती है। रेलवे के नियम के मुताबिक आप सफर की तारीख से 60 दिन पहले ही टिकट बुक कर सकते हैं।
ट्रेन टिकट: छठ-दिवाली पर जाना है घर तो अभी से कर लें बुकिंग, वरना बाद में होगी बहुत परेशानी
60 Day Advance Reservation Rule: हम सभी जानते हैं कि दिवाली पर उत्तर भारत के अधिकतर ट्रेनों में सीट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। इस समय दिवली छठ पर जो लोग भी घर जाना चाहते हैं उनको टिकट के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर आपको भी दिवाली में घर जाना है तो अभी से टिकट की बुकिंग कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 दिन पहले खुलने वाली बुकिंग विंडो का नियम
- रेलवे के नियमों के मुताबिक आप अपनी यात्रा की तारीख से ठीक 60 दिन पहले रिजर्वेशन करवा सकते हैं।
- यह एडवांस बुकिंग विंडो सुबह ठीक 8 बजे खुलती है, और त्योहारों के दिनों में इस वक्त सर्वर पर बहुत ज्यादा दबाव रहता है।
सितंबर में बुकिंग करने का सही मौका
- चूंकि इस साल दिवाली 8 नवंबर को है, इसलिए सितंबर के महीने से ही इसके टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे।
- अगर आप सितंबर में ही सही समय पर प्लानिंग कर लेते हैं, तो आपको कन्फर्म सीट मिलने की पूरी उम्मीद रहेगी।
विंडो खुलते ही क्यों भर जाती हैं ट्रेनें?
- सुबह 8 बजे जैसे ही बुकिंग विंडो खुलती है, देश भर के लाखों लोग एक साथ टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं।
- यही वजह है कि कुछ ही सेकंड के भीतर स्लीपर और एसी दोनों की सभी सीटें पूरी तरह फुल हो जाती हैं।
- बता दें कि अगर आप आखिरी वक्त या अक्टूबर के महीने में टिकट बुक करने की सोचेंगे, तो रेगुलर ट्रेनों में टिकट मिलने की संभावना काफी कम होती है।
- वेटिंग लिस्ट से बचने और सुकून से घर पहुंचने के लिए जरूरी है कि आप समय रहते आज ही अपनी तैयारी पूरी कर लें।