Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?

Sun, 08 Dec 2024 08:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 08:03 PM IST
सार

अगर आप भी 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में 23 लाख रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी निवेश के गणित के बारे में समझाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
You May Get More Than 23 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand In Mutual Fund SIP Check How
Investment Tips - फोटो : Adobe Stock

एक अच्छा निवेश आपको कम समय में अच्छा खासा रिटर्न दे सकता है। हालांकि, देश में ज्यादातर लोगों को निवेश को लेकर अच्छी समझ नहीं है। इस कारण कई लोग अपना पैसा सुरक्षित जगहों जैसे सरकार की छोटी बचत योजनाएं या एफडी में निवेश करते हैं। निवेश के ये क्षेत्र सुरक्षित होते हैं। हालांकि, यहां से आपको सीमित रिटर्न मिलता है। अगर आप अपने पैसों को समय के साथ अच्छी तरह ग्रो करना चाहते हैं तो आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक निवेश का यह क्षेत्र आपको लॉन्ग टर्म में अच्छा खासा रिटर्न दे सकता है। 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में 23 लाख रुपये से ज्यादा का फंड कैसे जुटाया जा सकता है? इस बारे में अगर आप जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी निवेश के गणित के बारे में समझाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
You May Get More Than 23 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand In Mutual Fund SIP Check How
Investment Tips - फोटो : Adobe Stock

इसमें आपको सबसे पहले किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। आप एसआईपी बनवाने के लिए किसी एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना है। 

Rights: पत्नी की संपत्ति में पति के क्या अधिकार हैं? पत्नी की बिना अनुमति के उसकी संपत्ति को बेच सकता है पति?

You May Get More Than 23 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand In Mutual Fund SIP Check How
Investment Tips - फोटो : Adobe Stock

10 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 10 सालों के लिए करना है। निवेश अवधि के दौरान इस बात की उम्मीद भी रखनी है कि आपकी इन्वेस्टमेंट पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

How To Become Crorepati: 66 रुपये की बचत बना सकती है आपको करोड़पति, ये रहा पूरा गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
You May Get More Than 23 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand In Mutual Fund SIP Check How
Investment Tips - फोटो : AdobeStock

अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के मुताबिक मिलता है इस स्थिति में आप 10 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय कुल 23,23,391 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। ये पैसे भविष्य में आपकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का काम करेंगे। 

Water Heater: बिजली और गैस से पानी को गर्म करने की बजाए, घर लाएं यह खास सोलर वॉटर हीटर, पैसों की होगी बचत

विज्ञापन
You May Get More Than 23 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand In Mutual Fund SIP Check How
Investment Tips - फोटो : AdobeStock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

Ayushman Card: क्या देश के सभी अस्पतालों में आप करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज, जानिए नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed