Ayushman Bharat Yojana: भारत में करोड़ों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। गरीबी के कारण इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर पैसों की कमी के चलते ये लोग अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं करा पाते हैं। इस कारण इनमें से कई लोगों की जान तक चली जाती है। यह देश की काफी बड़ी समस्या है। बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में भारत में हर साल कई लोगों की जान जा रही है। देश की इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ सालों पहले आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर गरीब लोगों को प्रदान कर रही है। इस स्कीम का लाभ लेकर गरीब लोग पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ? जानिए नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 08 Dec 2024 07:37 PM IST
सार
अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि एक परिवार में कितने सदस्य आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन