फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: शुभ दिन से हो रही है नए साल की शुरुआत, महादेव की कृपा पाने के लिए कर लें ये काम

Sun, 31 Dec 2023 07:39 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 31 Dec 2023 07:39 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Happy New Year 2024 1st january starts on monday Do these remedies to get the blessings of lord shiva
शिव जी की कृपा पाने के लिए नए साल के पहले दिन करें ये काम - फोटो : अमर उजाला

Happy New Year 2024: अब बस कुछ ही घंटों में नए साल का आगाज होने वाला है। इस बार नए साल की शुरुआत बेहद ही शुभ संयोग में हो रही है। दरअसल इस बार नए साल के पहले दिन यानी 01 जनवरी को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है, इसलिए नए साल की शुरुआत को बहुत ही शुभ माना जा रहा है। ऐसे में यदि आप अपने नए साल को बेहतर बनाना चाहते हैं साल की शुरुआत में कुछ उपाय जरूर करें। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार नए साल के पहले दिन कुछ उपाय करने से शिव जी प्रसन्न होंगे और पूरे वर्ष आप पर महादेव की कृपा बनी रहेगी। ऐसे में चलिए जानते हैं शिव जी को प्रसन्न करने वाले खास उपायों के बारे में...



Festival Calendar 2024: साल 2024 में कब है होली, दिवाली और नवरात्रि? देखें सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Happy New Year 2024 1st january starts on monday Do these remedies to get the blessings of lord shiva
शिव जी की कृपा पाने के लिए नए साल के पहले दिन करें ये काम - फोटो : iStock

जलाभिषेक
भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं। ये मात्र एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में साल के पहले दिन यानी 01 जनवरी 2024 को सुबह स्नान करें और किसी शिव मंदिर जाकर या घर पर ही शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे और वर्षभर आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे।

Happy New Year 2024 1st january starts on monday Do these remedies to get the blessings of lord shiva
शिव जी की कृपा पाने के लिए नए साल के पहले दिन करें ये काम - फोटो : iStock

बेलपत्र चढ़ाएं
बेलपत्र शिव जी को बहुत प्रिय है। ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए साल के पहले दिन बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New Year 2024 1st january starts on monday Do these remedies to get the blessings of lord shiva
शिव जी की कृपा पाने के लिए नए साल के पहले दिन करें ये काम - फोटो : iStock

सफेद वस्त्र
शिव जी को सफेद रंग अति प्रिय है। ऐसे में शिव का आशीर्वाद पाने के लिए साल के पहले दिन स्नानादि के बाद सफेद रंग या उससे मिलते जुलते रंग के वस्त्र पहनें। साथ ही माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

विज्ञापन
Happy New Year 2024 1st january starts on monday Do these remedies to get the blessings of lord shiva
शिव जी की कृपा पाने के लिए नए साल के पहले दिन करें ये काम - फोटो : iStock

दान
यदि संभव हो तो अपने सामर्थ्य के अनुसार साल के पहले दिन दही, सफेद वस्त्र, दूध और शक्कर का दान करें। इन चीजों के दान से भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं।
 

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed