Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुलसी विवाह 2026: घर पर कर रहे हैं तुलसी विवाह? जानें श्रृंगार-फूल से लेकर पूजा की जरूरी सामग्री

Wed, 18 Nov 2026 01:15 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 18 Nov 2026 01:15 PM IST
सार

Tulsi Vivah Samagri List: तुलसी विवाह हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। इससे कन्यादान के समान पुण्य मिलता है। ऐसे में तुलसी विवाह के लिए किन पूजन सामग्रियों की जरूरत होती है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
kab hai tulsi vivah 2026 date muhurat and Tulsi Vivah Samagri List in hindi
Tulsi Vivah Samagri List - फोटो : अमर उजाला AI

Tulsi Vivah Samagri List: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। हालांकि, कई जगहों पर एकादशी तिथि को भी तुलसी विवाह करने की परंपरा है। ऐसे में अगर आप भी इस साल अपने घर में तुलसी विवाह कराने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके लिए किन-किन पूजन सामग्रियों की आवश्यकता होगी।

Trending Videos
kab hai tulsi vivah 2026 date muhurat and Tulsi Vivah Samagri List in hindi
Tulsi Vivah Samagri List - फोटो : Adobe stock

तुलसी विवाह 2026 
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। इस साल द्वादशी तिथि 21 नवंबर 2026 को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 22 नवंबर 2026 को सुबह 04 बजकर 56 मिनट पर समाप्त। उदया तिथि के अनुसार, तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026, शनिवार के दिन किया जाएगा। लेकिन अगर आप देवउठनी पर तुलसी विवाह करते हैं, तो 20 नवंबर 2026 को कर सकते हैं।
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 7 काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

kab hai tulsi vivah 2026 date muhurat and Tulsi Vivah Samagri List in hindi
Tulsi Vivah Samagri List - फोटो : Adobe Stock
तुलसी विवाह की पूजन सामग्री
  • तुलसी का पौधा और गमला
  • भगवान विष्णु या शालिग्राम जी की प्रतिमा
  • लाल, पीले या चुनरी वाले वस्त्र
  • पूजा की चौकी और आसन
  • मंडप सजाने के लिए गन्ना और केले के पत्ते
  • दक्षिणा और पूजा के लिए सिक्के
  • प्रसाद और भोग के लिए मिष्ठान्न
  • तुलसी माता के लिए श्रृंगार सामग्री 
  • भगवान विष्णु के लिए पीले वस्त्र

तुलसी विवाह 2026: देवउठनी एकादशी कब है? जानें तुलसी विवाह की तारीख, तिथि और पूजा मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai tulsi vivah 2026 date muhurat and Tulsi Vivah Samagri List in hindi
Tulsi Vivah Samagri List - फोटो : adobe stock
  • कलश और आम के पत्ते
  • फूल, माला और तुलसी दल
  • फल, मिठाई और पंचमेवा
  • नारियल और हल्दी की गांठ
  • रोली, कुमकुम, अक्षत और चंदन
  • गंगाजल और शुद्ध जल
  • धूप, दीपक, कपूर और घी
  • रुई की बत्ती और अगरबत्ती
  • पान, सुपारी और लौंग
  • कलावा और जनेऊ
  • पंचामृत

गुरु नानक जयंती 2026: कब है प्रकाश पर्व? जानें सही तारीख, पूर्णिमा तिथि और महत्व

विज्ञापन
kab hai tulsi vivah 2026 date muhurat and Tulsi Vivah Samagri List in hindi
Tulsi Vivah Samagri List - फोटो : adobe

तुलसी विवाह 2026 शुभ मुहूर्त

  • प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 49 मिनट तक
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक


तुलसी विवाह 2026: शादी में आ रही है रुकावट तो करें ये खास उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed