फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funeral Rules: किसी की मृत्यु के बाद घर के लोगों को नहीं करने चाहिए ये काम, इन नियमों का रखना होता है ध्यान

Sun, 04 May 2025 06:36 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 04 May 2025 06:36 AM IST
सार

जब परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होती है, तो उसके अंतिम संस्कार के साथ-साथ परिवार और मुखाग्नि देने वाले व्यक्ति को कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। 

विज्ञापन
Antim sanskar karne wale aur parivar ke logo ke liye niyam in hindi rules for funeral
Funeral Rules In Hindi: - फोटो : adobe stock

Funeral Rules In Hindi: सनातन धर्म के ग्रंथों में जीवन के हर पहलू को विस्तार से समझाया गया है, चाहे वह जन्म हो या जीवन के संस्कार हों या फिर मृत्यु। व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक अनेक धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। जब परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होती है, तो उसके अंतिम संस्कार के साथ-साथ परिवार और मुखाग्नि देने वाले व्यक्ति को कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। ये नियम न केवल धार्मिक आस्था से जुड़े होते हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक शुद्धता को भी दर्शाते हैं।

 

Wedding Invitation: सबसे पहले किन्हें देना चाहिए शादी का निमंत्रण कार्ड? जानें क्या कहते हैं नियम

Success Tips: संतान की सफलता के लिए करें ये खास उपाय, जीवन में मिलेगी तरक्की

Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय, शादी में आ रही बाधाएं होंगी दूर

Antim sanskar karne wale aur parivar ke logo ke liye niyam in hindi rules for funeral
मृत्यु होने पर परिवार के सदस्यों के लिए नियम - फोटो : adobe stock

मृत्यु होने पर परिवार के सदस्यों के लिए नियम
परिजनों को इस समय ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और संयमित जीवन व्यतीत करना चाहिए। सभी सदस्यों को अलग-अलग बिस्तर पर सोना चाहिए और तामसिक भोजन जैसे मांस और मदिरा से पूर्ण रूप से दूर रहें। इस दौरान किसी को प्रणाम करना या आशीर्वाद देना भी निषेध होता है।

Antim sanskar karne wale aur parivar ke logo ke liye niyam in hindi rules for funeral
मृत्यु होने पर परिवार के सदस्यों के लिए नियम - फोटो : adobe stock

इस दौरान बाल, नाखून या दाढ़ी काटना वर्जित होता है। सिर में तेल लगाना, बाल धोना या पैर दबाना भी मना होता है। नहाने और कपड़े धोने के लिए साबुन का प्रयोग नहीं किया जाता। पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पहले, तीसरे, सातवें और दसवें दिन पूरे परिवार को एक साथ भोजन करना चाहिए। साथ ही, इस समय दान-पुण्य, पूजा-पाठ, मंदिर जाना या मूर्तियों को छूना वर्जित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Antim sanskar karne wale aur parivar ke logo ke liye niyam in hindi rules for funeral
मुखाग्नि देने वाले व्यक्ति के लिए विशेष नियम - फोटो : adobe stock

मुखाग्नि देने वाले व्यक्ति के लिए विशेष नियम
अंतिम संस्कार करने वाले, यानी मुखाग्नि देने वाले व्यक्ति के लिए कुछ अतिरिक्त नियम होते हैं। पहले दिन भोजन या तो बाहर से खरीदकर करना चाहिए या फिर ससुराल अथवा मामा के घर से मंगवाना चाहिए। उन्हें जमीन पर सोना चाहिए और ब्रह्मचर्य का कठोर पालन करना चाहिए।
 

विज्ञापन
Antim sanskar karne wale aur parivar ke logo ke liye niyam in hindi rules for funeral
मुखाग्नि देने वाले व्यक्ति के लिए विशेष नियम - फोटो : adobe stock

इस समय किसी का पैर छूना या अपने पैर किसी से छुवाना वर्जित है। सूर्यास्त से पहले एक बार स्वयं भोजन बनाकर करना चाहिए, जिसमें नमक का प्रयोग न हो। भोजन मिट्टी के पात्र या पत्तल में करना चाहिए। संस्कार के पहले दिन या पहले तीन दिन उपवास रखना या फलाहार करना श्रेष्ठ माना गया है। भोजन से पूर्व गाय को खाना खिलाना चाहिए और प्रेत के लिए भोजन घर के बाहर रख देना चाहिए। इसके बाद ही स्वयं भोजन करें।

Importance Of Shankh: शंख के बिना क्यों अधूरी मानी जाती है लक्ष्मी नारायण की पूजा, जानें क्या है इसका महत्व


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed