फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   shaniwar ke niyam these five things do on saturday shani dev get angry

शनिवार के दिन भूलकर भी ना करें ये पांच काम, कार्यो में आने लगती हैं बाधाएं और धन हानि

Sat, 12 Sep 2026 05:10 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 12 Sep 2026 05:10 PM IST
सार

शनिवार का दिन न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव का होता है। ऐसे में इस दिन कुछ काम करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
shaniwar ke niyam these five things do on saturday shani dev get angry
शनिवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू धर्म में हर वार किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव की पूजा और नियमों में प्रति बाध्य है। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय, कर्म और अनुशासन आदि का कारक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव व्यक्तियों को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं शनिवार के दिन क्या-क्या नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


शनिवार के दिन बाल-दाढ़ी कटवाना वर्जित
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार का दिन बाल और दाढ़ी कटवाने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन बाल और दाढ़ी कटवाने से शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं और व्यक्तियों के जीवन में परेशानियां बढ़ जाती है। ऐसे में शनिवार के दिन बाल या दाढ़ी कटवाने से बचें। 
विज्ञापन


शनिवार के सादा भोजन करें तामसिक चीजों से दूर बनाएं
शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है। ऐसे में शनिवार के दिन मांस-मदिरा और दूसरी तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। ऐसे में इस दिन सात्विक भोजन करें और क्रोध से बचें। ऐसा करने से शनिदेव के साथ-साथ भगवान बजरंगबली की पूजा-ध्यान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदना वर्जित
शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन भगवान शनि को तेल अर्पित करने परंपरा है, ऐसे में शनिवार के दिन भूलकर भी सरसों का तेल ना खरीदें, बल्कि दान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव को तेल अर्पित करने और तेल को जरूरमंदों को दान करना ज्यादा शुभ और लाभकारी माना जाता है। ऐसे में कभी भी शनिवार के दिन सरसों का तेल ना खरीदें।

शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना वर्जित 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। ऐसी मान्यता है शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है। वहीं एक दूसरी मान्यता है कि शनि का संबंध श्रम से होता है। ऐसे में इस दिन झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। 

शनिवार के दिन लोहे की चीजें खरीदना वर्जित
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोहे का संबंध शनिदेव से माना जाता है। ऐसे में शनिवार के दिन लोहे की चीजों को खरीदनें से बचना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे के सामान खरीदने से शनिदेव नाराज होते है। ऐसे में भूलकर भी शनिवार के दिन लोहा या फिर लोहे से बनी चीजों को खरीदें। 

शनिवार के दिन ये काम करना शुभ
शनि देव की पूजा में सरसों या तिल का तेल अर्पित करना बहुत लाभदायक माना गया है। तेल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के कारण आ रहे जीवन में कष्टों से छुटकारा मिलता है और रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं। ऐसा करने से  सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और धन-यश की प्राप्ति होती है एवं नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है। शनि देव को तेल चढ़ाने से हनुमानजी की भी कृपा बनी रहती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed