फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय, शादी में आ रही बाधाएं होंगी दूर

Sat, 03 May 2025 06:16 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 03 May 2025 06:16 AM IST
सार

वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मई का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। 

विज्ञापन
Pradosh Vrat Upay Do these special remedies on Pradosh vrat for marriage
प्रदोष व्रत में करें ये उपाय - फोटो : freepik

Pradosh Vrat Upay In Hindi: हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मई का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह व्रत 9 मई, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि त्रयोदशी तिथि के दौरान प्रदोष काल में यदि विधिवत पूजा-अर्चना की जाए, तो भक्तों को अद्भुत और शुभ फल प्राप्त होते हैं। प्रदोष व्रत में दिनभर उपवास रखा जाता है और शाम को भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।


Wedding Invitation: सबसे पहले किन्हें देना चाहिए शादी का निमंत्रण कार्ड? जानें क्या कहते हैं नियम
Importance Of Shankh: शंख के बिना क्यों अधूरी मानी जाती है लक्ष्मी नारायण की पूजा, जानें क्या है इसका महत्व
 
Pradosh Vrat Upay Do these special remedies on Pradosh vrat for marriage
प्रदोष व्रत में करें ये उपाय - फोटो : freepik

धार्मिक दृष्टिकोण से वैशाख मास अत्यंत पवित्र माना गया है। इस महीने में किए गए व्रत और उपाय विशेष फलदायी होते हैं। प्रदोष व्रत विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है और इसका पालन करने से विवाह में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आते हैं।

Success Tips: संतान की सफलता के लिए करें ये खास उपाय, जीवन में मिलेगी तरक्की

Pradosh Vrat Upay Do these special remedies on Pradosh vrat for marriage
प्रदोष व्रत में करें ये उपाय - फोटो : adobe stock

प्रदोष व्रत में करें ये उपाय
इस बार 9 मई को प्रदोष व्रत हस्त नक्षत्र में पड़ेगा। इस दिन प्रदोष काल सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले शुरू होकर सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक रहता है। अगर आपकी शादी में किसी तरह की बाधाएं आ रही हैं, या विवाह होने में देरी हो रही है, तो इस दिन पूजा के समय आप एक खास उपाय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pradosh Vrat Upay Do these special remedies on Pradosh vrat for marriage
प्रदोष व्रत में करें ये उपाय - फोटो : adobe stock
इस पावन समय में भगवान शिव का अभिषेक यदि तांबे के पात्र में गंगाजल, गुड़, बेलपत्र, हरी मूंग की दाल, कनेर के फूल और शहद से किया जाए, तो विवाह संबंधी सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।

May Pradosh Vrat 2025: कब रखा जाएगा मई का पहला प्रदोष व्रत, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Vat Savitri 2025: पहली बार रखने जा रहीं हैं वट सावित्री व्रत, तो इन नियम का रखें ख्याल
 
विज्ञापन
Pradosh Vrat Upay Do these special remedies on Pradosh vrat for marriage
प्रदोष व्रत में करें ये उपाय - फोटो : adobe stock

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त रूप से आराधना करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। शिव महापुराण का पाठ करना भी अत्यंत पुण्यदायी माना गया है और इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed