Astrology Tips for Child Success: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे जीवन में तरक्की करें और खुशहाल रहें, जिसके लिए वे दिन-रात मेहनत करते हैं और उनकी बेहतरी की कामना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माता-पिता द्वारा किए गए कुछ आध्यात्मिक प्रयास न केवल उनके अपने जीवन को सकारात्मक बनाते हैं, बल्कि उनकी संतान की किस्मत भी संवार सकते हैं?
Success Tips: संतान की सफलता के लिए करें ये खास उपाय, जीवन में मिलेगी तरक्की
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माता-पिता के ग्रहों और कर्मों का सीधा प्रभाव उनकी संतान के भाग्य पर पड़ता है। माता-पिता कुछ आसान उपाय करके अपने बच्चों के जीवन में आने वाली बाधाओं को कम कर सकते हैं।
बच्चों के लिए करें ये उपाय
बच्चे की पढ़ाई और एकाग्रता बढ़ाने के लिए माता-पिता में से कोई एक प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह में एक दिन बच्चे को मंदिर या किसी धार्मिक स्थान पर लेकर जाएं। यह उपाय पढ़ाई में सफलता और जीवन में उन्नति के नए रास्ते खोल सकता है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपाय
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें। साथ ही बच्चे को भी यह उपाय करना चाहिए। शनिवार के दिन उसके हाथों से अनाज का दान करवाएं। साथ ही माता या पिता में से कोई एक ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करे और संतान की सफलता के लिए प्रार्थना करे।
May Pradosh Vrat 2025: कब रखा जाएगा मई का पहला प्रदोष व्रत, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Vat Savitri 2025: पहली बार रखने जा रहीं हैं वट सावित्री व्रत, तो इन नियम का रखें ख्याल
करियर या व्यापार के लिए उपाय
माता-पिता अपने बच्चे की सफलता के लिए शनिदेव की पूजा करें। हर सुबह और शाम 108 बार ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और किसी जानवर को रोटी खिलाएं और संतान की तरक्की की कामना करें।
संतान के विवाह के लिए उपाय
प्रतिदिन सुबह संतान के नाम से भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या उसका श्रवण करें। घर में मांस-मदिरा से परहेज करें और प्रतिदिन प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से विवाह संबंधी अड़चनें दूर हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।