फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajkesari Rajyog: गुरु-चंद्र युति से गजकेसरी योग, इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ और भाग्य का साथ

Sat, 03 May 2025 01:59 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 03 May 2025 01:59 PM IST
सार

Gajkesari Rajyog: गुरु के मिथुन राशि में प्रवेश करने के कुछ दिन बाद ही बहुत ही शुभ और लाभकारी गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा।

विज्ञापन
Gajkesari Rajyog May 2025 Date Know Impact on These Zodiac Signs Financial Help
गजकेसरी राजयोग - फोटो : adobe stock
Gajkesari Rajyog: जल्द ही साल का दूसरा बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। सबसे बड़े और सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति 14 मई 2025 को वृषभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। गुरु करीब एक वर्ष बाद राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु के मिथुन राशि में प्रवेश करने के कुछ दिन बाद ही बहुत ही शुभ और लाभकारी गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। आपको बता दें कि जब गुरु और चंद्रमा की युति होती है तब गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। 28 मई चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग 30 मई तक बनेगा। गजकेसरी राजयोग बनने से कुछ राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 
Gajkesari Rajyog May 2025 Date Know Impact on These Zodiac Signs Financial Help
राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के वालों के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले होंगे। आपकी राशि में गुरु-चंद्र की युति बनना गजकेसरी योग दूसरे भाव यानी धन के भाव में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। 

Numerology: इन चार मूलांक वालों का मई माह में शुरू होगा अच्छा समय, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

Gajkesari Rajyog May 2025 Date Know Impact on These Zodiac Signs Financial Help
राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मई माह में बना गजकेसरी राजयोग बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। आपके लिए गुरु-चंद्रमा की युति आठवें भाव में होगी। जिससे आपको अचानक लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। लंबे समय तक रुके कामों में तेजी आएगी। नौकरी में वेतन वृद्धि और पदोन्नति के अवसर प्राप्ति होंगे। शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। 

Shukra Gochar 2025: 1 साल बाद शुक्र का बड़ा गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगी सुख समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
Gajkesari Rajyog May 2025 Date Know Impact on These Zodiac Signs Financial Help
राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। करियर-कारोबार में अच्छा मुकाम हासिल करने के योग बनेंगे। आपकी राशि के पांचवें भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हुआ है। आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करने में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। 

Surya Gochar: सूर्य करेंगे अपने ही नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed