फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व योग दिवस: हिमाचल में हजारों लोगों ने योगाभ्यास से दिया निरोग रहने का संदेश, रिज पर हुआ मुख्य कार्यक्रम

Fri, 21 Jun 2024 01:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2024 01:53 PM IST
सार

 प्रदेश आयुष विभाग की ओर से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शिमला के रिज मैदान पर किया गया। रिज पर करीब एक हजार लोगों से योगाभ्यास किया। 

विज्ञापन
World Yoga Day: people practiced yoga in Himachal, main event held on Shimla Ridge, see photos
रिज पर योगाभ्यास - फोटो : अमर उजाला

विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी संख्या में कार्यक्रम हुए। प्रदेश आयुष विभाग की ओर से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शिमला के रिज मैदान पर किया गया। रिज पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सहित करीब एक हजार लोगों से योगाभ्यास किया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे राज्यपाल ने कहा कि भारत की परंपरा में ही योग रहा है। भारत के ऋषियों ने इसे सभी लोगों को दिया लेकिन इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यावाद करते हैं कि उन्होंने अपने विशेष प्रयास से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को करने के लिए एक ऐसी व्यवस्था की मांग की और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया। 



इसी का परिणाम है कि आज विश्व के 124 से अधिक देशों में शुरू हुआ योगाभ्यास बढ़ता चला जा रहा है। योग सतत् प्रक्रिया है, उसे सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य की दृष्टि से और मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए करना चाहिए। आयुष विभाग के निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि रिज मैदान पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा विभिन्न संस्थाएं अलग-अलग स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में भी योगासन और प्राणायाम करवाया गया। उधर, भाजपा ने भी मंडल स्तर पर विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम रखे गए। इस दौरान लोगों ने विभिन्न योगासन किए।
World Yoga Day: people practiced yoga in Himachal, main event held on Shimla Ridge, see photos
केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में किया योग उत्सव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ने केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में किया योग उत्सव का आयोजन
वहीं, अमर उजाला ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ मिलकर केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने प्राचार्य पुष्पा शर्मा के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। योग गुरु राखी शर्मा ने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न योगासन करवाए। 

World Yoga Day: people practiced yoga in Himachal, main event held on Shimla Ridge, see photos
साई मैदान में योग दिवस - फोटो : संवाद

इसी तरह धर्मशाला के साई मैदान में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Yoga Day: people practiced yoga in Himachal, main event held on Shimla Ridge, see photos
अटल टनल रोहतांग में योगाभ्यास। - फोटो : संवाद

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हल्की बारिश के बीच 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित अटल टनल रोहतांग समेत दस जगहों पर योग क्रियाएं की गईं। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर तापमान में भारी गिरावट के बावजूद योगाभ्यास हुआ। 

विज्ञापन
World Yoga Day: people practiced yoga in Himachal, main event held on Shimla Ridge, see photos
शिमला के रिज पर योगाभ्यास। - फोटो : संवाद

वहीं आयुष विभाग ने जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन रथ मैदान ढालपुर में किया, जबकि अन्य चिह्नित स्थानों पर भी योग क्रियाएं करवाकर लोगों को दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल कर शरीर को निरोग रखने का संदेश दिया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed