सवा दो महीने के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान को लेकर युवाओं, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा गया। लोग मतदान के लिए सुबह 7:00 से पहले ही लाइनों में लग गए थे। प्रदेश के लाखों मतदाताओं ने 2024 के इस दंगल में अपने सभी चार लोकसभा सीटों पर चुनाव और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने वोट की ताकत दिखाई। हिमाचल की लोकसभा की सभी चार सीटों मंडी, कांगड़ा-चंबा, शिमला और हमीरपुर में चुनाव व विधानसभा की धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, कुटलैहड़, गगरेट, बड़सर और सुजानपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 2019 के चुनाव में रिकाॅर्ड 72.42% मतदान हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल में रिकॉर्ड मतदान 75.78% हुआ था।
Election 2024: मतदान के लिए दिखा उत्साह, कोई घोड़े पर सवार होकर तो किसी को पालकी में पहुंचाया, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन