फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में टूटा सर्दी के मौसम में गर्मी का रिकार्ड, तापमान जानकर हैरान रह जाएंगे

Thu, 22 Dec 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 22 Dec 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
warmest winter day in shimla and solan, temperature recorded 22.3 and 28 degree celsius

हिमाचल में सर्दी के मौसम में गर्मी का रिकार्ड टूट गया है। राजधानी शिमला और सोलन का तापमान जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

warmest winter day in shimla and solan, temperature recorded 22.3 and 28 degree celsius

राजधानी शिमला और सोलन शहर में बुधवार को दिसंबर महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। सर्दी के मौसम में ‘गर्मी’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए शिमला में पारा 22.3 डिग्री और सोलन में 28 डिग्री पहुंच गया। दोनों शहरों में रिकॉर्ड किया गया यह तापमान दिसंबर में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है।

warmest winter day in shimla and solan, temperature recorded 22.3 and 28 degree celsius

इससे पहले शिमला शहर में आठ दिसंबर 2008 को अधिकतम तापमान 20.5 और सोलन में 23 दिसंबर 2007 को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में बीते अक्तूबर महीने के बाद बारिश नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
warmest winter day in shimla and solan, temperature recorded 22.3 and 28 degree celsius

मौसम शुष्क है। इस कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 27 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के  अभी कोई आसार नहीं हैं। मैदानी क्षेत्रों की तुलना में पहाड़ी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
warmest winter day in shimla and solan, temperature recorded 22.3 and 28 degree celsius

मंगलवार रात को सुंदरनगर में न्यूनतम पारा -0.3, भुंतर में -1.0, हमीरपुर में 1.4, मंडी में 3.6, ऊना में 4.0 और कांगड़ा में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 12.5, नाहन में 10.1, सोलन में 6.0 और कल्पा में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा में बीते तीन दिन से न्यूनतम पारा माइनस और 0.1 के बीच चल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed