फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचली युवा ने खड़ी की 100 करोड़ की कंपनी, अमेरिका ने माना लोहा

Wed, 21 Dec 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
Aditya sood Established 100 Crore company in America.

हिमाचल के कांगड़ा जिले के छोटे से कस्बे पठियार के आदित्य सूद ने कड़ी मेहनत से ऐसा मकाम हासिल कर लिया है कि अब अमेरिका भी उसका लोहा मानने लगा है। आइए जानते हैं-

Aditya sood Established 100 Crore company in America.

आदित्य सूद ने कड़ी मेहनत से अमेरिका में अपनी 100 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी है। आदित्य वर्तमान में 100 करोड़ से ज्यादा की ऑयो नामक सॉफ्टवेयर कंपनी चला रहे हैं। बीते दिनों इसे अमेरिका की नामी न्यूटेनिक्स कंपनी ने अपनी कंपनी में शामिल कर लिया है। वह सॉफ्टवेयर क्षेत्र में बड़े मुकाम पर पहुंच चुके हैं।

Aditya sood Established 100 Crore company in America.

देश की सबसे बड़ी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी आदित्य का ही सॉफ्टवेयर प्रयोग में लाया जा रहा है। विप्रो, सनैपडील, वुनिक और टीसीएस सहित कई कंपनियों में इन्हीं के सॉफ्टवेयर से आंकड़ों को एकत्र करने का कार्य किया जा रहा है। इनके सॉफ्टवेयर के माध्यम से हर आंकड़े को सबसे तेजी से एकत्र किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya sood Established 100 Crore company in America.

पिता नरेश कुमार सूद जिला हमीरपुर में कुमार एसोसिएट नाम की कंपनी के मालिक हैं। आदित्य की शुरुआती पढ़ाई हमीरपुर में हुई है। डीएवी हमीरपुर से बारहवीं करने के बाद उन्होंने एनआईटी कालीगढ़ से वर्ष 2002 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस में बीटेक की डिग्री हासिल की। वर्ष 2007 में आइडिया डिवाइस नाम से सॉफ्टवेयर कंपनी बनाई।

विज्ञापन
Aditya sood Established 100 Crore company in America.

बाद में इसका नाम बदल दिया। देश की यह पहली प्रोडक्ट सॉफ्टवेयर कंपनी है, जिसमें ऑटोमेशन प्रोडक्ट होते हैं। ये आंकड़ों को सबसे तेज गति से एकत्र करते हैं। वह देश के अलावा अमेरिका, यूरोप, सिंगापुर सहित कई देशों में इन दिनों कार्य कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed