फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा वीरभद्र : पंडित नेहरू लेकर आए थे राजनीति में, लोकसभा के लिए 1962 में चुने गए पहली बार

Thu, 08 Jul 2021 09:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,  शिमला
अमर उजाला नेटवर्क,  शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 09:24 AM IST
सार

वर्तमान में वीरभद्र अर्की से विधायक थे। वे केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय रहा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी वे संभाल चुके थे। 

विज्ञापन
Virbhadra singh passed away: Pandit Nehru brought him in politics
virbhadra singh - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज सवेरे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वीरभद्र को राजनीति में पंडित जवाहर लाल नेहरू लेकर आए थे। इस बात को वे कई बार दोहराते थे। कई राजनीतिक मंचों से भी उन्होंने इस बात का जिक्र किया। 

Virbhadra singh passed away: Pandit Nehru brought him in politics
virbhadra singh - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान में वीरभद्र अर्की से विधायक थे। वे केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय रहा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी वे संभाल चुके थे। 

Virbhadra singh passed away: Pandit Nehru brought him in politics
virbhadra singh - फोटो : अमर उजाला
वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ। लोकसभा के लिए वह पहली बार 1962 में चुने गए। उसके बाद 1967, 1971, 1980 और 2009 में भी चुने गए। वीरभद्र वर्ष 1983 से 1990, 1993 से 1998, 1998 में कुछ दिन तक तीसरी बार, फिर 2003 से 2007 और 2012 से 2017 में हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Virbhadra singh passed away: Pandit Nehru brought him in politics
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन
Virbhadra singh passed away: Pandit Nehru brought him in politics
virbhadra singh - फोटो : अमर उजाला
वह करीब ढाई महीने से आईजीएमसी में दाखिल थे। सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर दाखिल कर दिया था जिसके बाद से वह बेहोशी की हालत में यहां पर उपचाराधीन थे। लेकिन वीरवार सुबह 3:40 मिनट पर उनकी मौत हो गई। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने उनकी मौत की पुष्टि की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed