राजधानी शिमला में पानी के लिए मचे हाहाकार के बीच कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन्हें देखकर आप भी पेट पकड़कर हंसेंगे।
नगर निगम शिमला की मेयर कुसुम सदरेट चीन के दौरे पर हैं। इन्हें लेकर एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिस पर लिखा है, चीन का सुहाना मौसम और 24 घंटे पानी.. मजा आ रहा है।
यह तस्वीर बंदरों की है जो कागज हाथों में लेकर उसे देख रहा है। इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं...राजधानी शिमला में पानी का शेडयूल चेक करते हुए बंदर। इन्हें भी आजकल नहाने और पीने के पानी की किल्लत सता रही है। छत पर रखी किसी भी टंकी का ढक्कन खोलकर उसमें नहा भी लेते थे और पानी भी पी लेते थे। आजकल पानी की टंकियां खाली पड़ी हैं। नहाना तो दूर पीने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा।
यह तस्वीर सीएम जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की है। दोनों एक सीढ़ी को पकड़कर खड़े हैं। इस तस्वीर पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं...सीएम और शिक्षा मंत्री शिमला शहर की जनता के लिए पानी के स्रोत ढूंढने की कोशिश करते हुए।
इस तस्वीर को सोशल मीडिया में इस तरीके से पेश किया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और नगर निगम शिमला के डिप्टी मेयर राकेश शर्मा भी कांग्रेसी पार्षद नरेंद्र ठाकुर के साथ पानी के लिए धरने पर बैठ गए जबकि वास्तव में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज उनका अनशन तुड़वाने के लिए जूस पिलाने गए थे।