फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने दलित के घर जमीन पर बैठकर खाया खाना

Sun, 04 Jun 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 04 Jun 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
Una Himachal Pradesh Union Health minister JP Nadda eats at dalit house

चूल्हे की आंच से पकी मक्की की रोटी का जायजा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जय प्रकाश नड्डा के अंतर्मन को छू गया। हिमाचल के ऊना में दलित के घर अतिथि बनकर आए नड्डा को इस रोटी का स्वाद इतना भाया कि वे निवाला लेने के साथ ही तारीफ भी करते रहे। उन्हें मक्की की रोटी के साथ आम का खट्टा, करेला, दही, चावल, भिंडी, दाल मूंगी और सलाद परोसा गया था।

Una Himachal Pradesh Union Health minister JP Nadda eats at dalit house

आत्मीयता के साथ परोसे गए खाने पर नड्डा बरबस बोल पड़े, चूल्हे की आंच से पकी रोटी का स्वाद वह जीवन भर नहीं भूलेंगे। सालों बाद उन्हें चूल्हे की रोटी खाने को मिली है। केंद्रीय मंत्री सहित अन्य भाजपा नेताओं ने दलित परिवार के घर में दोपहर का भोजन किया।

Una Himachal Pradesh Union Health minister JP Nadda eats at dalit house

ऊना के निर्मल शंकर दास उस समय फूले न समाए, जब केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दोपहर उनके घर पहुंचे। बड़े ही सहज भाव के साथ न केवल उन्हें गले लगाया, बल्कि उनके घर में जमीन पर बैठकर खाना भी खाया। केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद अनुराग ठाकुर, अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, नप अध्यक्ष अमरजोत बेदी, हरोली भाजपा नेता राम कुमार, हरिओम भनोट और बलवीर बग्गा भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Una Himachal Pradesh Union Health minister JP Nadda eats at dalit house

निर्मल शंकर दास भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व सचिव हैं। अपने वार्ड से पार्षद भी रह चुके हैं। नड्डा ने मोदी सरकार के सबका साथ, सबका विकास और सामाजिक समरसता के उद्घोष को सार्थक करते हुए ऊना में केंद्र सरकार की तीन सालों की उपलब्धियों से लोगों को रूबरू करवाया।

विज्ञापन
Una Himachal Pradesh Union Health minister JP Nadda eats at dalit house

शहर के वार्ड 10 में एक अनुसूचित जाति परिवार के घर भोजन कर संदेश भी दिया कि भाजपा क्षेत्रवाद, जातिवाद, वर्गवाद की राजनीति नहीं करती। केंद्रीय मंत्री सहित अन्य नेताओं ने सबसे पहले रविदास मंदिर में माथा टेका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed