फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइनस 2 डिग्री तापमान में नंगे पांव दौड़कर गोल्ड जीतने वाली उड़नपरी ने फिर रचा इतिहास

Tue, 10 Jan 2017 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 10 Jan 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
udan pari baksho devi won gold medal in 1500 meter race

पांच हजार मीटर की स्पर्धा में बख्‍शो देवी ने माइनस दो डिग्री तापमान में नंगे पांव दौड़ कर गोल्ड जीता था। आज इस बेटी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 

udan pari baksho devi won gold medal in 1500 meter race

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2016 से सम्मानित स्टेयर्स संस्था की ओर से इंदिरा स्टेडियम ऊना में चार दिवसीय युफ़्लेक्स स्टेयर्ज मेले के तीसरे दिन एथलेटिक्स के अंडर-19 मुकाबल हुए।  उड़नपरी बख्शो देवी ने 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि मनीशा ने दूसरा, मोनू ने तीसरा स्थान झटका। 

udan pari baksho devi won gold medal in 1500 meter race

गौर हो कि 2015 में नंगे पावं रेस जीतने वाली बख्‍शो के पास ये रेस दौड़ने के लिए अच्छे जूते और ड्रेस तक नहीं थी। ऐसे में स्कूल यूनिफॉर्म और बिना जूतों के ही मैदान पर उतर गई और बड़ी बड़ी प्रतिभागियों को पछाड़कर मेडल जीत लिया था। आज भी बख्‍शो ने इस जज्बे ‌को बरकरार रखा है और अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
udan pari baksho devi won gold medal in 1500 meter race

बख्‍शो देवी इसी झोपड़ी में रहती है। घर के हालात कुछ अच्छे नहीं हैं। कड़ाके की ठंड में ओढ़ने के लिए ढंग के कंबल और रजाई इस परिवार के पास नहीं। झोपड़ीनुमा घर के एक कमरे के बीचोंबीच बने चूल्हे में परिवार के लिए खाना पकता है। जब अमर उजाला इस बारे में समाचार प्रकाशित किया तो कई संस्‍थाएं बख्‍शो की मदद को आगे आई थीं। आज बख्शो के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी हद तक ठीक हो चुकी है।

विज्ञापन
udan pari baksho devi won gold medal in 1500 meter race

समूचे परिवार को अपनी इस होनहार बेटी पर नाज है। माता विमला देवी ने कहा कि बेटियों को किसी भी लिहाज से कम नहीं आंकना चाहिए। बख्शो देवी ने कहा कि वह खेलों में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed