{"_id":"57f524db4f1c1b940a2704bd","slug":"two-balloon-with-at-message-found-at-solan-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुब्बारों के साथ मिला उर्दू में लिखा संदेश, मांगी गई है दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुब्बारों के साथ मिला उर्दू में लिखा संदेश, मांगी गई है दुआ
Thu, 06 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल के कांगड़ा में पाकिस्तानी संदेश मिलने के बाद अब सोलन में दो गुब्बारों के साथ एक उर्दू में लिखा हुआ संदेश मिला है। मगर अबकी बार मिले इस संदेश में धमकी नहीं दुआ मांगी है। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है।
2 of 5
पुलिस के अनुसार यहां पंचायत बालेरा के गांव करोली में गुब्बारों के साथ उर्दू में लिखा पत्र मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। गांव वालों ने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी और पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने जब जांच की तो गुब्बारे लोकल मेड पाया।
3 of 5
साथ ही उर्दू में किसी ने आठवीं कक्षा में अच्छे नंबर के लिए अल्लाह से फरियाद की थी। एसपी अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मनोहर लाल गौतम के रिहायशी मकान के नजदीक चमरोड़ो पेड़ में धागे से बंधे 2 गुब्बारे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक नीला और दूसरा पीला गुब्बारा था। इसके साथ एक पत्र भी लिखा था। इसमें उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। सूचना उपप्रधान जीत राम को दी। उप प्रधान ने अर्की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि यह गुब्बारे आम है जो दुकानों पर मिलते हैं। यह कहीं ज्यादा दूरी से नही आएं है। उर्दू में लिखकर दुआ की गई है। कोई धमकी या कोई आपत्तिजनक शब्द नहीं लिखे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गौरतलब है कि इससे पहले जिला कांगड़ा में पाकिस्तानी गुब्बारे मिल चुके हैं। इसमें पीएम मोदी को सीधी धमकी दी गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।