Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भरे बाजार में ब्रेक फेल, बेकाबू ट्रक ने मचाया कोहराम, तस्वीरें

Thu, 06 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 06 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Truck Brake Fail, Crush 9 Vehicles at Una market, live photos.
- फोटो : अमर उजाला

ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुए ट्रक ने भरे बाजार में कोहराम मचाया। करीब एक दर्जन गाड़ियों को रौंदकर आगे बढ़ रहे ट्रक को देखकर लोग के होश उड़ गए। लोगों ने यहां वहां भागकर अपनी जान बचाई। यह मामला हिमाचल के ऊना में सामने आया।

Trending Videos
Truck Brake Fail, Crush 9 Vehicles at Una market, live photos.

यहां गगरेट बाजार के होशियारपुर मार्ग पर ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुए एक ट्रक ने भीड़ भरे बाजार में करीब एक दर्जन वाहनों को रौंदकर जमकर कोहराम मचाया। हादसे में करीब तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

Truck Brake Fail, Crush 9 Vehicles at Una market, live photos.

घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कइयों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। घटना के बाद गगरेट बाजार में लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। बाजार में करीब चार घंटे तक लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Truck Brake Fail, Crush 9 Vehicles at Una market, live photos.

ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकाल कर आवाजाही को सुचारु किया। जानकारी के अनुसार एक ट्राला कंटेनर लगभग 12 बजे होशियारपुर की तरफ से गगरेट की ओर जा रहा था। जैसे ही यह कंटेनर गगरेट बाजार में पहुंचा, अचानक ब्रेक फेल हो गई और अनियंत्रित हो गया।

विज्ञापन
Truck Brake Fail, Crush 9 Vehicles at Una market, live photos.

इससे ट्रक तीन बसों, दो ट्रकों, एक बाइक, एक स्कूटी, एक हौंडा सिटी कार और इनोवा कार को रौंदता चला गया। हादसे में स्थानीय निवासी संजीव पराशर और लक्की को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों शाम, सोहनलाल, संजय शर्मा, मोहन लाल, प्रमोद, विजय आदि के अनुसार दुर्घटना के समय बाजार में जाम लगा हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed