{"_id":"6b045aa9d67c3522980a25a7","slug":"a-fee-must-now-be-paid-before-operating-a-welding-machine-shimla-news-c-19-sml1002-824453-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वेल्डिंग मशीन चलाने से पहले \nजमा करना होगा अब शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वेल्डिंग मशीन चलाने से पहले जमा करना होगा अब शुल्क
विज्ञापन
बिना अनुमति मशीन चलाने पर होगी कार्रवाई
सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ही मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लाइनों और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा को लेकर बिजली बोर्ड सतर्क हो गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि घरेलू और व्यावसायिक परिसरों में वेल्डिंग मशीन चलाने से पहले उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से अनुमति लेनी होगी।
बिना अनुमति वेल्डिंग मशीन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर बिना अनुमति के वेल्डिंग संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। इसको लेकर विद्युत उपमंडल धामी को कई शिकायतें मिली हैं। वहीं बोर्ड के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने बताया कि उन्हें अनुमति लेने संबंधी किसी तरह की जानकारी नहीं है। यही वजह है कि अब बोर्ड ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार, वेल्डिंग संबंधी कार्य करने के लिए उपभोक्ताओं को संबंधित विद्युत उपमंडल कार्यालय में जाकर आवेदन करना होगा। इसके लिए 200 रुपये प्रतिदिन शुल्क जमा करवाना अनिवार्य होगा। विभाग से अनुमति मिलने के बाद ही सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वेल्डिंग का काम किया जा सकेगा।
विद्युत उपमंडल धामी के सहायक अभियंता उमंग गुप्ता ने बताया कि वेल्डिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। यदि वेल्डिंग के दौरान बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों या अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचता है अथवा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होता है तो इसके लिए संबंधित उपभोक्ता जिम्मेदार होगा। बिना अनुमति वेल्डिंग मशीन चलाना विद्युत अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध भी है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े निर्माण कार्यों के दौरान वेल्डिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा सैकड़ों लोगों को अनावश्यक बिजली कटौती का सामना भी करना पड़ सकता है।