{"_id":"5b3c6ec74f1c1b77468b47d7","slug":"to-improve-sex-ratio-in-una-administration-started-new-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुकान पर बेटी के नाम का बोर्ड लगाओ, मिलेंगे इतने हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर बेटी के नाम का बोर्ड लगाओ, मिलेंगे इतने हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चिंताजनक लिंगानुपात के लिए चिह्नित जिला ऊना में प्रशासन ने अनोखी मुहिम छेड़ी है। बेटियों वाले परिवारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन ने एलान किया है।
2 of 5
जो भी परिवार अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बेटियों के नाम के बोर्ड लगाएगा, उन्हें पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिले में बेटियों के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने तथा केवल बेटियों वाले परिवारों को प्रोत्साहित करने के लिए ऊना उत्कर्ष के तहत जल्द ही योजना शुरू की होगी।
3 of 5
योजना के तहत जिले में बेटियों के नाम पर अपनी दुकान या व्यापारिक प्रतिष्ठान का नाम रखने और बेटी के नाम का बोर्ड लगाने वालों को जिला प्रशासन प्रोत्साहित करेगा। जिला प्रशासन की ओर से जहां साइन बोर्ड बनाकर दिया जाएगा, वहीं बतौर प्रोत्साहन पांच हजार रुपये की राशि भी दी जाएगी। इसके लिए आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस के पास जमा करवाने होंगे। उपायुक्त मंगलवार को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऊना उत्कर्ष के तहत शुरू की जाने वाली एक अन्य योजना के तहत जिले के ऐसे परिवारों को उपायुक्त कार्ड जारी होगा, जिनके परिवार में केवल बेटियां हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कार्ड होल्डर को जहां जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में उनकी समस्याओं के निदान को प्राथमिकता मिलेगी, वहीं चिकित्सा संस्थानों में इन्हें लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। कार्ड होल्डर की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उपायुक्त कार्ड जारी होने वाले दिन परिवार के आसपास सोलर लाइट का भी प्रबंध होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।