Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school news shimla

Shimla News: पीएमश्री बाल मेले में प्रदेश के 12 जिलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 29 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
school news shimla
शिक्षा मंत्री ने मेले का किया शुभारंभ, टुटू स्कूल की वेबसाइट और सृजन दर्पण पत्रिका का विमोचन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू और डाइट शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय पीएमश्री बाल मेले का रविवार को समापन हो गया। मेले में प्रदेश के सभी 12 जिलों से पीएमश्री स्कूलों के 337 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।


बाल मेले में 18 स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इनमें गीत, समूह नृत्य, नाटक, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, शतरंज, कहानी सुनाने और विज्ञान परियोजना जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इनमें भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर समग्र शिक्षा के निदेशक राजीव कुमार ने सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने मेले में आए छात्रों की प्रतिभा की सराहना की और छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं टुटू स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. रशिमा राणा ने बताया कि मेले का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देखीं और उनकी प्रतिभा व मेहनत की सराहना की। उन्होंने टुटू स्कूल की वेबसाइट का लोकार्पण किया। व्यावसायिक प्रशिक्षक सागर शुक्ला और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अंशुमन ने वेबसाइट के माध्यम से स्कूल में पीएमश्री योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने स्कूल की मासिक पत्रिका सृजन दर्पण का विमोचन किया। उन्होंने वेबसाइट तैयार करने में योगदान देने वाले सागर शुक्ला और अंशुमन को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा लेखराज भारद्वाज, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भालूनी, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा एवं डाइट शिमला के उपनिदेशक अनिल कुमार कुंद्रा और डाइट शिमला के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed