Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teams won in cricket

Shimla News: कोटखाई और शिमला हॉक्स की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Sun, 29 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
teams won in cricket
नितीश शर्मा ने खेली 107 रन की विस्फोटक पारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंथाघाटी के समीप पड़ेची में प्रो एचपीसीएल सीजन 4 रोमांचक मोड़ में पहुंच गया है। रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में साइबरबेल्स कोटखाई और शिमला नाइट हॉक्स ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
रविवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच शिलोनबाग रॉयल्स और शिमला नाइट हॉक्स के बीच खेला गया। शिलोनबाग रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 148 रन बनाए। राहुल शर्मा ने 39 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिमला नाइट हॉक्स की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते मुकाबला आखिरी ओवर तक पहुंचा। टीम ने 14.4 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर एक विकेट से जीत दर्ज की। अजय ने 17 गेंदों में 42 रन और आयुष नेगी ने 15 गेंदों में 41 रन की आक्रामक पारियां खेलीं। शिलोनबाग रॉयल्स के राहुल शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच में साइबरबेल्स टेक टाइटंस कोटखाई ने महेश्वर साम्राज्य शांगरीला फार्म्स चौपाल को 63 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। साइबरबेल्स टेक टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 169 रन बनाए। इसके जवाब में चौपाल की टीम 106 रनों ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। कोटखाई के नितीश शर्मा ने महज 48 गेंदों में 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए। विनय असवाल ने 3 विकेट हासिल किए। सोमवार को क्वार्टर फाइनल के दो और मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें एस्पायर इलेवन का सामना शिमला रॉयल्स तथा मंडी मार्वल्स का मुकाबला राइजिंग स्टार बल्देयां से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed