Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police recruitment

Shimla News: पुलिस भर्ती के ग्राउंड टेस्ट में महज 37 फीसदी महिला उम्मीदवार पास

Sun, 29 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
police recruitment
तीन में दिन में 1867 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा में लिया हिस्सा
विज्ञापन

698 उम्मीदवार अगले चरण में पहुंचे, आज से पुरुष उम्मीदवारों की होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती के तहत महिला अभ्यर्थियों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा में महज 37 फीसदी अभ्यर्थी ही अगले चरण में पहुंच पाई हैं। सौ मीटर दौड़, ऊंची कूद और अन्य बाधाओं में 63 फीसदी उम्मीदवार बाहर हो गईं। जिले से पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए 2,707 महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। तीन दिन में लगभग 1867 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा में हिस्सा लिया। 698 ही अगले चरण में प्रवेश कर पाईं। सोमवार से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ग्राउंड टेस्ट का आयोजन होगा जो पांच दिसंबर तक चलेगा। जिले में 6,444 ने आवेदन किया है। पुलिस मैदान भराड़ी में सुबह 5:00 बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो जाते हैं। सुबह 7:00 बजे से अभ्यर्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होती है। ऊंचाई मापने के बाद मैदान में अभ्यर्थियों को विभिन्न बाधाओं को पार करना होता है। एएसपी गौरवजीत सिंह भर्ती प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भर्ती की वीडियोग्राफी की जा रही है, वहीं भर्ती स्थल में अभ्यर्थियों के अलावा अभिभावकों और बाहरी व्यक्ति के आने पर पाबंदी लगाई गई है।


इनसेट
तीसरे दिन 195 अभ्यर्थी हुईं उत्तीर्ण

पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल) भर्ती के तीसरे दिन रविवार को 602 महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें से 195 अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण के लिए उत्तीर्ण हुईं। भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार तीसरे दिन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और निर्धारित मापदंडों के आधार पर जांच की गई। इसमें 195 अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed