पुलिस थाने के ठीक सामने कार में देहरादून का एक परिवार खत्म हो गया। मौत ऐसे मिली कि हर कोई सन्न रह गया। कार के भीतर का मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला था। आइए बताते हैं पूरा मामला-
हिमाचल के पांवटा थाने के ठीक सामने नगर परिषद की पार्किंग में मंगलवार सुबह उतराखंड की एक कार में तीन शव बरामद किए गए। मृतकों में मां, उसका बेटा और बेटी शामिल हैं। मौत के लिए जो तरीका अपना गया वह बेहद खौफनाक था।
पुलिस के अनुसार कार के हवा क्रास शीशे एयर टाइट कर दिए गए थे। यही नहीं, एसी की हवा फेंकने वाले रास्तों पर भी टेप लगाया गया था। इसके बाद कार के भीतर गैस सिलेंडर लीक करने से धीरे धीरे तीनों की दम घुटने से मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि कार में हवा आने के तमाम रास्ते बंद करने के बाद सिलेंडर की गैस खोल दी गई। इससे तीनों मौत के आगोश में समा गए। इन्होंने यह खतरनाक मौत खुद चुनी या फिर यह सुनियोजित हत्या का मामला है। इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे यह कार (यूके 07 यू-3070) पार्किंग में पहुंची। गाड़ी सवार ने पर्ची काटने वाले कर्मी से बाद में पर्ची काटने की बात कही। करीब 8 बजे यहां कार्य करने वाले मजदूरों ने कार में काफी देर से संदिग्ध रूप से 3 लोग पड़े देखे। इसकी सूचना पांवटा थाना में दी गई।