{"_id":"585d6c864f1c1b3e4de3a6b5","slug":"tension-in-two-groups-at-nahan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मूक-बधिर सिख के केश काटे, गुस्साए लोगों ने लगाई आग, बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूक-बधिर सिख के केश काटे, गुस्साए लोगों ने लगाई आग, बवाल
Sat, 24 Dec 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Sat, 24 Dec 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल के नाहन शहर में एक मूक-बधिर सिख के केश काटने पर शुक्रवार शाम जमकर बवाल हो गया। एक समुदाय के गुस्साए लोगों ने कथित आरोपियों के घर के बाहर आगजनी कर दी, जिसमें आग बुझाते हुए एक एएसआई बुरी तरह झुलस गए है।
2 of 6
एएसआई को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते देर रात पूरे शहर में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
3 of 6
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे तीन लोगों ने 75 साल के मूक बधिर के केश काट दिए और मुंह पर कालिख पोत दी। पीड़ित नाहन में ही रहते हैं। इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों को सामने लाने की मांग को लेकर थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हालांकि, पुलिस अधिकारियों के समझाने पर भीड़ कुछ शांत हो गई। लेकिन, रात लगभग दस बजे शहर के कैंट एरिया के समीप कथित आरोपियों के घर के बाहर कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिसे बुझाते समय एएसआई मदन लाल बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
5 of 6
एसपी सौम्या साम्बशिवान ने अस्पताल पहुंचकर एएसआई का हालचाल लिया। एएसपी विनोद धीमान ने पूरे शहर की पेट्रोलिंग शुरू कर दी। एएसपी ने बताया कि कुछ व्यक्तियों की ओर से सिख समुदाय से जुड़े एक व्यक्ति के केश काटने का मामला सामने आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।