फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ी से टकरा कर श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा, मची चीख पुकार, 24 घायल

Wed, 10 Apr 2019 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 10 Apr 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Tempo accident in Shahtalai Bilaspur Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

शाहतलाई-लठयानी सड़क पर बड़गांव गल्लू के समीप सवारियों से भरा टैंपो ओवर टेक करते समय सड़क किनारे पलट गया जिससे दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। छह घायलों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से घायलों को आर्थिक सहायता राशि भी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शाहतलाई में हुआ।

Tempo accident in Shahtalai Bilaspur Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार को अमृतसर के शहीदावाले गेट से करीब 35 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बालक नाथ की तपोस्थली के दर्शनों के लिए मंगलवार को शाहतलाई पहुंचा था। बुधवार को श्रद्धालु बच्छरेटू में शिव दर्शन करने के बाद करीब 11 बजे अपने घर वापिस अमृतसर टैंपो में जा रहे थे कि अचानक ही तीन किलोमीटर की दूरी पर टैंपो चालक ने अन्य वाहन से ओवर टेक करना चाहा लेकिन वह नियंत्रण खो बैठा जिससे टैंपो सड़क पर पलट गया।

Tempo accident in Shahtalai Bilaspur Himachal Pradesh
- फोटो : रामनाथ शर्मा

इस दुर्घटना में टैंपो सवार यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई लाया गया। जबकि टैंपो चालक कुलवंत सिंह ने बताया कि अचानक टैंपो में कोई तकनीकी खराबी आ गई। उन्होंने बताया कि उनसे आगे एक और टैंपो भी जा रहा था, अगर उससे टक्कर हो जाती तो दूसरी तरफ गहरी खाई थी। इसके चलते कोई बड़ा हादसा न हो उसने पहाड़ी से टक्कर मार दी जिससे टैंपो सड़क के बीच ही पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tempo accident in Shahtalai Bilaspur Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

उधर घटना की सुचना मिलते ही तलाई पुलिस थाना प्रभारी श्याम सुंदर अपने पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन
Tempo accident in Shahtalai Bilaspur Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हादसे में ये लोग हुए गंभीर घायल- गंभीर रूप से घायल कमलजीत (31) पुत्र मंजीत, शहीद उधम सिंह नगर, अश्विनी कुमार (32) पुत्र संसार चंद शहीद उधमसिंह नगर, परमजीत कौर (32) पत्नी धमेंद्र कुमार, नेहा (24) पत्नी दीपक, दविंद्र जीत (12) पुत्र मनजीत सिंह गांव कमोह अमृतसर, आकाशदीप कौर (16) पुत्री धमेंद्र कुमार, शहीद उधम सिंह नगर सभी अमृतसर निवासी को गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। इन सभी को पांच-पांच हजार रुपये सहायता राशि दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed