16 अगस्त का दिन ज्योतिष की दृष्टि से बहुत खास रहने वाला है। हमारे नवग्रहों में से दो अत्यंत प्रभावशाली व जोशीले माने जाने वाले ग्रह सूर्य व मंगल इस दिन राशि परिवर्तन करके अपनी-अपनी राशियों में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष शोधार्थी गुरमीत बेदी के अनुसार गोचर में सूर्य व मंगल का राशि परिवर्तन काफी मंगलकारी रहने वाला है और छह राशियों के जातकों को काफी शुभ फल मिलेंगे।
2 of 7
गुरमीत बेदी
- फोटो : अमर उजाला
गुरमीत बेदी ने बताया कि सूर्य 16 अगस्त की शाम 7:15 पर चंद्रमा की कर्क राशि छोड़कर अपनी सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं , जहां वह 16 सितंबर को शाम 7:06 तक रहेंगे। वहीं 16 अगस्त को ही 7:27 पर मंगल ग्रह भी बृहस्पति की मीन राशि से निकलकर अपनी ही राशि मेष में गोचर करने वाले हैं। इसके बाद मंगल ग्रह 10 सिंतबर तक अपनी ही राशि में रहकर वक्री हो जाएंगे और 4 अक्टूबर को फिर से मीन में प्रवेश कर जाएंगे।
3 of 7
सौरमंडल के ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
गुरमीत बेदी ने बताया कि सूर्य व मंगल ये दोनों ग्रह इस ब्रह्मांड में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं । सूर्य को जहां आत्मा का कारक और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है, वहीं मंगल ग्रह को नवग्रहों में सेनापति का दर्जा हासिल है। कुंडली में जिन लोगों का सूर्य व मंगल मजबूत होता है, उस व्यक्ति की इच्छा शक्ति भी कमाल की होती है और नेतृत्व क्षमता भी निर्विवाद होती है।
4 of 7
सौरमंडल के ग्रह
- फोटो : Pixabay
गुरमीत बेदी के अनुसार इन दोनों का अपनी खुद की राशियों में जाने का जो संयोग बन रहा है, उसका अर्थव्यवस्था पर भी सुखद असर देखने को मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र में भी कोई सुखद खबर मिलेगी। रियल एस्टेट व आईटी सेक्टर के लिए भी यह शुभ रहेगा।
5 of 7
सौरमंडल के ग्रह
- फोटो : Pixabay
बेदी के अनुसार सूर्य 16 अगस्त को रविवार के दिन सिंह राशि में आ रहे हैं और रविवार के दिन सिंह संक्राति होगी। रविवार सूर्य का अपना दिन माना जाता है। सिंह सक्रांति के दिन श्रद्धालु जहां नदियों में स्नान करके स्वयं को धन्य महसूस करेंगे, वहीं इस दिन दान पुण्य करने का भी विशेष महत्व होता है।