फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य-मंगल का राशि परिवर्तन होगा मंगलकारी, चमकेगी 6 राशियों की किस्मत, ये रहें सावधान

Thu, 13 Aug 2020 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 13 Aug 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Sun and Mars changes in zodiac sign on 16 August 2020 will boost economy
- फोटो : अमर उजाला

16 अगस्त का दिन ज्योतिष की दृष्टि से बहुत खास रहने वाला है। हमारे नवग्रहों में से दो अत्यंत प्रभावशाली व जोशीले माने जाने वाले ग्रह सूर्य व मंगल इस दिन राशि परिवर्तन करके अपनी-अपनी राशियों में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष शोधार्थी गुरमीत बेदी के अनुसार गोचर में सूर्य व मंगल का राशि परिवर्तन काफी मंगलकारी रहने वाला है और छह राशियों के जातकों को काफी शुभ फल मिलेंगे।

Sun and Mars changes in zodiac sign on 16 August 2020 will boost economy
गुरमीत बेदी - फोटो : अमर उजाला

गुरमीत बेदी ने बताया कि सूर्य 16 अगस्त की शाम 7:15 पर चंद्रमा की कर्क राशि छोड़कर अपनी सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं , जहां वह 16 सितंबर को शाम 7:06 तक रहेंगे। वहीं 16 अगस्त को ही 7:27 पर  मंगल ग्रह भी बृहस्पति की मीन राशि से निकलकर अपनी ही राशि मेष में गोचर करने वाले हैं। इसके बाद मंगल ग्रह 10 सिंतबर तक अपनी ही राशि में रहकर वक्री हो जाएंगे और 4 अक्टूबर को फिर से मीन में प्रवेश कर जाएंगे।

Sun and Mars changes in zodiac sign on 16 August 2020 will boost economy
सौरमंडल के ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

गुरमीत बेदी ने बताया कि सूर्य व मंगल ये दोनों ग्रह इस ब्रह्मांड में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं । सूर्य को जहां आत्मा का कारक और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है, वहीं मंगल ग्रह को नवग्रहों में सेनापति का दर्जा हासिल है। कुंडली में जिन लोगों का सूर्य व मंगल मजबूत होता है, उस व्यक्ति की इच्छा शक्ति भी कमाल की होती है और नेतृत्व क्षमता भी निर्विवाद होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun and Mars changes in zodiac sign on 16 August 2020 will boost economy
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

गुरमीत बेदी के अनुसार इन दोनों का अपनी खुद की राशियों में जाने का जो संयोग बन रहा है, उसका अर्थव्यवस्था पर भी सुखद असर देखने को मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र में भी कोई सुखद खबर मिलेगी। रियल एस्टेट व आईटी सेक्टर के लिए भी यह शुभ रहेगा।

विज्ञापन
Sun and Mars changes in zodiac sign on 16 August 2020 will boost economy
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

बेदी के अनुसार सूर्य 16 अगस्त को रविवार के दिन सिंह राशि में आ रहे हैं और रविवार के दिन सिंह संक्राति होगी। रविवार सूर्य का अपना दिन माना जाता है। सिंह सक्रांति के दिन श्रद्धालु जहां नदियों में स्नान करके स्वयं को धन्य महसूस करेंगे, वहीं इस दिन दान पुण्य करने का भी विशेष महत्व होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed