फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों पर झुलसाने लगी गर्मी, शिमला में छह साल का रिकॉर्ड टूटा

Wed, 29 Mar 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 29 Mar 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
Summer Season in himachal, The hotest day  in Shimla.

पहाड़ों पर अब गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। हिमाचल में मार्च माह में भयंकर गर्मी पड़ रही है। सूबे में गर्म मौसम ने पिछले सात साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को ऊना में 5 साल और शिमला में छह साल बाद मार्च में सबसे अधिक पारा रिकार्ड हुआ है।

Summer Season in himachal, The hotest day  in Shimla.

ऊना में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और राजधानी शिमला में 25.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऊना में साल 2012 में मार्च महीने के दौरान अधिकतम तापमान 36.4 दर्ज किया गया था। शिमला में 15 मार्च 2011 को 25.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

Summer Season in himachal, The hotest day  in Shimla.

राजधानी में मार्च महीने में सबसे अधिक तापमान वर्ष 2004 में रिकार्ड किया गया था। 27 मार्च 2004 को शिमला का पारा 27.2 डिग्री पहुंच गया था। मार्च महीने में साल 2012 में अधिकतम तापमान 24.7, 2013 में 21.8, 2014 में 23.1, 2015 में 24.1 और 2016 में 24.0 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Season in himachal, The hotest day  in Shimla.

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ हिल्स क्वीन शिमला में भी मार्च महीने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में पारा और अधिक चढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
Summer Season in himachal, The hotest day  in Shimla.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अब पहली अप्रैल को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दो अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed