फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्तों का कोहराम : किसी का नाक, किसी का गाल चबा डाला, हाथ से अलग कर दी अंगुली

Tue, 12 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
stray dogs terror, bite six peoples in shimla
कुत्तों का कोहराम - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में कुत्तों ने कोहराम मचा दिया है। देर रात जाखू में पिता और बेटे पर हमला कर दिया। पिता के एक हाथ की अंगुली अलग हो गई है। इनका नाक भी चबा डाला है। पिता पर हमले की सूचना देने गए बेटे पर भी कुत्ते टूट पड़े। चलती गाड़ी में कुत्ते ने इस पर हमला किया। दोनों को लहूलुहान हालत में आईजीएमसी पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि इसी इलाके में देर रात मनोहर लाल नामक शख्स पर कुत्तों ने हमला किया है। इधर, न्यू शिमला में तीन साल की बच्ची पर कुत्तों का झुंड टूट पड़ा। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। पंथाघाटी में भी युवती पर कुत्ता झपटा। कुत्ते ने युवती का गाल चबा दिया है।

stray dogs terror, bite six peoples in shimla
कुत्तों का कोहराम - फोटो : अमर उजाला

कुत्तों के हमलों से शहर में दहशत है। सोमवार देर रात जाखू के टिटला होटल इलाके में कुत्ते ने बाप और बेटे को काट लिया। कुत्तों ने नुकीले दांतों से विनोद कुमार के हाथ से अंगुली को अलग कर दिया। इनके नाक को चबाया। घटना की सूचना चाचा को देने जा रहे बेटे विप्लव पर भी चलती गाड़ी में कुत्ते ने हमला बोल दिया। इस दौरान उसकी पीठ, गले और मुंह पर चोटें आई हैं। कुत्तों के हमले के बाद शहर में दहशत फैली है। मंगलवार को उन्होंने स्कूल से बच्चों की छुट्टी करवा दी। रोहित, पुनीत और सौरभ ने कहा कि आवारा कुत्तों के आतंक से लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

stray dogs terror, bite six peoples in shimla
कुत्तों का कोहराम - फोटो : अमर उजाला

वही घटना की जानकारी जब नगर निगम के महापौर को देनी चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम पर  आरोप लगाया है कि जनता की परवाह नहीं है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि जाखू में कुत्ते के काटे गए पीड़ितों को उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है, कि आवारा कुत्तों के काटने पर तुरंत उपचार के लिए अस्पताल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
stray dogs terror, bite six peoples in shimla
कुत्तों का कोहराम - फोटो : अमर उजाला

न्यू शिमला सेक्टर- वन में आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची को बुरी तरह नोंच डाला। हादसा दोपहर साढ़े बारह बजे हुआ। बच्ची बीसीएस में लगे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने जा रही थी। आईपीएच के दफ्तर के पास एकाएक कुत्तों के झुंड ने  हमला कर दिया और घायल कर दिया। हालांकि रास्ते से गुजर रहे जागरूक व्यक्ति परसराम,  संजू अमरचंद ने बच्ची को कुत्तों चंगुल से छुड़ाया। उधर लक्ष्मी नारायण वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान रविकांत ने बताया कि ऑफिस के बाहर कूड़े का काफी ढेर लगा होता है। गंदगी फैली होने के कारण यहां पर दिनभर आवारा कुत्तों का जमघट बना रहता है।

विज्ञापन
stray dogs terror, bite six peoples in shimla
कुत्तों का कोहराम - फोटो : अमर उजाला

जाखू के टिटला होटल में जिस कुत्ते ने तीन लोगों पर हमला किया उसका रंग काला है और उसके गले में पट्टा भी बंधा हुआ है। नगर निगम एक कुत्ते को पकड़ने का दावा भी कर रहा है लेकिन वह कुत्ता नहीं है जिसने हमला किया। निगम की टीम केवल औपचारिकता कर लौट गई। जिससे स्थानीय लोगों में रोष है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed