फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में भारी बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Fri, 05 Jun 2020 08:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jun 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Himachal peaks, heavy rain in Shimla, hailstorm damage to crops
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में दोपहर साढ़े तीन बजे से झमाझम बादल बरसे। ओलावृष्टि से नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। फलों और सब्जियों का ओलावृष्टि को बहुत नुकसान हुआ है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू में आलू और मटर की फसल को भारी क्षति पहुंची है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री की कमी दर्ज हुई। 

Snowfall in Himachal peaks, heavy rain in Shimla, hailstorm damage to crops
- फोटो : अमर उजाला

आठ जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। नौ जून से मौसम साफ होने के आसार हैं। प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में जारी बारिश और बर्फबारी ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। रोहतांग सहित जिला चंबा के पांगी-भरमौर की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। डलहौजी, बनीखेत, चंबा, किहार और सलूणी में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। 

Snowfall in Himachal peaks, heavy rain in Shimla, hailstorm damage to crops
- फोटो : अमर उजाला

कुल्लू-मंडी में हल्की बारिश ही दर्ज हुई। शिमला में दोपहर साढ़े तीन बजे से देर शाम तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। टुटू, मज्याट और लोअर बाजार में बारिश का पानी दुकानों तथा घरों में घुस गया। कई जगह पेड़ गिरने से भी नुकसान हुआ है। कांगड़ा में शुक्रवार को पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Himachal peaks, heavy rain in Shimla, hailstorm damage to crops
- फोटो : अमर उजाला

धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई। इसके अलावा चंबा की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलीं। शुक्रवार दोपहर को मैक्लोडगंज, धर्मशाला, दाड़ी, खनियारा, पालमपुर व मुल्थान सहित ऊपरी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। देहरा, ज्वालामुखी, जसूर, नूरपुर, नगरोटा सूरियां में हल्की बारिश के साथ अंधड़ चला। सोलन में भी बारिश जारी रही।

विज्ञापन
Snowfall in Himachal peaks, heavy rain in Shimla, hailstorm damage to crops
- फोटो : अमर उजाला

ऊना में डिग्री दर्ज हुआ पारा
ऊना में शुक्रवार को धूप खिली रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.0 दर्ज हुआ। सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर में हल्के बादल छाए रहे। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.5, हमीरपुर 34.2, कांगड़ा 31.0, सुंदरनगर 29.7, चंबा 29.2, भुंतर 28.3, सोलन 26.5, धर्मशाला 26.2, नाहन 25.2, शिमला 20.6, केलांग 19.1, कल्पा 17.0 और डलहौजी में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 6.1, मनाली 8.6, कल्पा 9.4, कुफरी 9.7, डलहौजी 11.8, शिमला 13.2, नाहन 20.2 और ऊना में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed