फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में बारिश और ओलावृष्टि, तीन दिन येलो-ऑरेंज अलर्ट

Wed, 03 Jun 2020 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall and hailstorm warning for three days in Himachal, Yellow-Orange alert issued
शिमला में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बुधवार को भी पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे झमाझम बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। सोलन, सिरमौर और भुंतर में भी बारिश का दौर जारी रहा। बारिश मक्की के अलावा टमाटर और शिमला मिर्च के लिए फायदेमंद साबित होगी, जबकि पलम के लिए नुकसान पहुंचा रही है।

heavy rainfall and hailstorm warning for three days in Himachal, Yellow-Orange alert issued
बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में येलो अलर्ट और पांच व छह जून को पूरे प्रदेश में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सरकार को सतर्क रहने की अपील की है।

heavy rainfall and hailstorm warning for three days in Himachal, Yellow-Orange alert issued
- फोटो : अमर उजाला

बदले मौसम से बुधवार को अधिकतम तापमान पांच से छह डिग्री कम हुआ। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से ठंडक बढ़ी है। बुधवार को रोहतांग दर्रा में बर्फ के फाहे गिरे और कुल्लू में अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे पलम को नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rainfall and hailstorm warning for three days in Himachal, Yellow-Orange alert issued
- फोटो : अमर उजाला

सिरमौर में दोपहर बाद बारिश हुई। बारिश नहीं होने से जिले में मक्की की बिजाई रूकी हुई थी। मंडी जिला में बुधवार को कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश तो कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हुई। सोलन जिले में जोरदार बारिश हुई। 

विज्ञापन
heavy rainfall and hailstorm warning for three days in Himachal, Yellow-Orange alert issued
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला और रामपुर में बुधवार सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर एक बजे मौसम के करवट लेते ही दिन में अंधेरा छा गया। मूसलाधार बारिश के बीच कई क्षेत्रों में ओले गिरे। मैदानी जिलों में मौसम मिलाजुला रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed