फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम गई देवभूमि की झीलें, मस्ती करने पहुंच रहे सैलानी, देखने लायक हैं नजारे

Thu, 14 Dec 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/चंबा Updated Thu, 14 Dec 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
snowfall in himachal manali mandi kullu chamba

इन दिनों देवभूमि के नजारे देखने लायक हैं। ताजा बर्फबारी से झीलों ने भी चांदी की सफेद चादर ओढ़ ली है। मनाली, कुल्‍लू, शिमला और चंबा में पर्यटक मस्‍ती करने पहुंच रहे हैं। तस्वीर में मंडी की पराशर झील का नजारा।

snowfall in himachal manali mandi kullu chamba

एहतियात के तौर अभी प्रशासन द्वारा सोलंगनाला को पर्यटकों की आवाजाही के लिए नहीं खोला है, लेकिन पहाड़ों में हुई ताजा बर्फबारी से मनाली का पर्यटन कारोबार में भी पंख लग गए है। 11 दिसंबर से कुल्लू-मनाली की पहाडिय़ों में हो रही बर्फबारी की सूचना पाकर देशभर के पर्यटकों की भीड़ उमडने लगी है।

snowfall in himachal manali mandi kullu chamba

तीन दिनों में ही बर्फ के दीदार के लिए पर्यटकों की संख्या 15 फीसदी से बढ़कर दोगुनी 30 फीसदी पहुंच गई है। वहीं ऑन लाइन बुकिंग ने भी तेजी पकड़ ली है। कुल्लू, मनाली, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के साथ सोझा व जलोड़ी दर्रा में हुई बर्फ विंटर सीजन को पंख लगाएगी। एक ओर बर्फ से लकदक वादियां जहां पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बन गई है तो वहीं सोलंगनाला, गुलाबा, मढ़ी, बाहंग और कोठी में बिछी बर्फ की चादर से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। तस्वीर में मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले खजियार का नजारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in himachal manali mandi kullu chamba

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, विवेक कूपर, राजेश कुमार तथा मोहर सिंह ने कहा कि 11 दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद होटलों के कमरों की अक्यूपेंसी 30 प्रतिशत तक पहुंच गई है। क्रिसमस और नववर्ष के लिए भी ऑन लाइन बुकिंग में इजाफा होने लगा है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों को ठहरने की पूरी व्यवस्था है। पर्यटकों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। कएसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने कहा कि रोड के बहाल होते ही मौसम को भांप कर पर्यटकों को सोलंगनाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन
snowfall in himachal manali mandi kullu chamba

एनजीटी द्वारा गत दिनों मनाली के 1700 होटलों की जांच के लिए गठित कमेटी के बाद पर्यटन कारोबार एकाएक धड़ाम हो गया था। इसका असर ऑनलाइन बुकिंग पर भी पड़ गया था और 30 फीसदी तक बुकिंग में गिरावट आ गई थी। गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली के पर्यटन को कोई समस्या नहीं है इसको लेकर ट्रेवल एजेंटों द्वारा पर्यटकों को अवगत करवाया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed