{"_id":"5a09c41d4f1c1b6a678bb579","slug":"six-years-girl-simran-crushed-by-a-bus-in-kangra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में खुंडियां हादसाः गाड़ी से पीछा कर पिता ने ही बस में बिठाई सिमरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में खुंडियां हादसाः गाड़ी से पीछा कर पिता ने ही बस में बिठाई सिमरन
Tue, 14 Nov 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खुंडियां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, खुंडियां (कांगड़ा)
Updated Tue, 14 Nov 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खुंडियां में 6 वर्षीय मासूम सिमरन की मौत के बाद माहौल जितना हिंसक था, उतना ही मार्मिक हो गया। जैसे ही परिजनों को सिमरन के बस की चपेट में आने की सूचना मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
बेटी के शव को टायर के नीचे देख पिता रविंद्र कुमार और मां अंजु देवी बेसुध हो गए। मां अंजु देवी रो-रोकर बदहवास हो गईं। पिता रविंद्र कुमार और मां अंजु देवी को लोग गले लगाकर ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे थे।
2 of 4
इस मार्मिक माहौल को देखकर लोग भड़क गए और उन्होंने बस को आग के हवाले करने की कोशिश की। सड़क भी जाम कर दी। भीड़ में ड्राइवर-कंडक्टर और प्रशासन-पुलिस के खिलाफ गुस्सा था। भीड़ में स्कूली बच्चे थे जो अपनी सहपाठी की मौत के बाद रो रहे थे। सिमरन आदर्श विद्या मंदिर लाहड़ू खुंडियां में पढ़ने जा रही थी। जिस निजी बस में सिमरन आई थी वह पहले नाहलियां में छूट गई थी। बस 10 मिनट पहले ही निकल गई थी। बस यात्रियों के अनुसार चालक जल्दी में था क्योंकि गाड़ी का टायर पंक्चर था जो उसके खुंडियां में बदलवाना था।
3 of 4
नाहलियां में बस छूटने के बाद पिता ने 3 किलोमीटर तक अपनी गाड़ी में बस का पीछा किया और सिमरन को इसमें बिठाया। पिता ने एक महिला को सिमरन को ध्यान से उतारने की बात कही। खुंडियां में सिमरन बस से उतरी। इसके बाद सिमरन आगे जाने लगी और चालक ने बस चला दी। सिमरन बस के बंपर से टकराई और टायर के नीचे आ गई। घटना माता पिता को गहरे जख्मों के साथ प्रशासन की अनदेखी को भी उजागर कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से समय पर किसी भी अफसर के न पहुंचने पर मासूम सिमरन के परिजन भड़क गए। दो घंटे तक पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर ही भीड़ भड़क गई। चार घंटे तक मासूम की लाश बीच बाजार में बस के नीचे पड़ी रही। हिंसा के डर के बाद ही बड़े अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। स्कूली बच्चे साथी की मौत पर सहमे हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।