फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की प्रार्थना सभा में भावुक हो पड़े मुकेश अग्निहोत्री

Sun, 10 Apr 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 10 Apr 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
shok sabha of late onkar sharma
मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

उद्योग एवं सूचना जन संपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पिता स्वर्गीय ओंकार शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित करने और प्रार्थना सभा में रविवार को हजारों लोग उमड़े। हरोली के बाथू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, परिवहन मंत्री जीएस बाली, कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सहित कई सीपीएस, विधायक, निगमों और बोर्डों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सरकार के कई आला अधिकारी भी शामिल हुए।

shok sabha of late onkar sharma
मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

ओंकार शर्मा का गत 27 मार्च को निधन हो गया था। स्व. ओंकार शर्मा को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह मानवीय मूल्यों से ओतप्रोत एक अच्छे इंसान थे, जिनके भीतर देशभक्ति की भावना और समाज को आगे ले जाने की तड़प थी। कहा कि स्व. ओंकार शर्मा को वह तब से जानते थे, जब वह सरकारी नौकरी में थे। कर्मचारी नेता होने के नाते वह कर्मचारियों के हकों के लिए हमेशा संघर्षरत रहते थे। सेवानिवृत्ति के बाद एक सजग पत्रकार के रूप में भी उन्होंने पहचान बनाई।  उनके साथ उनका निजी और भावनात्मक लगाव था और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठाएं बेमिसाल थीं।

shok sabha of late onkar sharma
मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी ने स्वर्गीय ओंकार शर्मा के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं तथा बीमारी के दौरान भी उनकी जिंदादिली के प्रसंग सुनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जाने माने भजन गायक सुरेश मेहंदीरत्ता ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने जब मार्मिक अंदाज  में यह गीत सुनाया कि- न कोई चिट्ठी , न कोई संदेश, न जाने  कौन सा देश, तुम चले गए ... तो उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री भावुक हो गए । उन्हें भावुक देखकर उनके बड़े भाई डा. राकेश अग्निहोत्री उनके आंसू पोंछने के साथ उनके सिर पर हाथ फेरते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shok sabha of late onkar sharma
मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं। पुष्पांजलि व प्रार्थना सभा कार्यक्रम का संचालन करते हुए डीपीआरओ गुरमीत बेदी ने स्वर्गीय ओंकार शर्मा के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह सहित हजारों लोगों ने स्वर्गीय ओंकार शर्मा की तस्वीर पर फूल अर्पित करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के बाद समूह भोज की व्यवस्था भी की गई थी।   

विज्ञापन
shok sabha of late onkar sharma

इस अवसर पर स्वर्गीय ओंकार शर्मा के पुत्र उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, डा. राकेश अग्निहोत्री, पुत्रवधुएं  डा. सुनीता अग्निहोत्री व प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री, बेटियां सुमन शर्मा, बृजबाला व सुमरित द्विवेदी, दामाद राजेंद्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा व रामकिशोर द्विवेदी, मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम, हर्षवर्धन चौहान, राजेश धर्माणी, विनय कुमार व इंद्र दत्त लखनपाल, चिंतपूर्णी के विधायक व वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, गगरेट के विधायक व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश कालिया, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष ठाकुर रामलाल पार्टी वर्करों सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का पूरा स्टाफ व बड़ी तादाद में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed