भीषण गर्मी के बीच ठंडक की तलाश में सैलानियों के पहाड़ों का रुख करने से शिमला समेत हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थल जाम हो गए हैं। पर्यटन सीजन में बीते करीब दो सप्ताह से पहाड़ों की रानी शिमला ट्रैफिक जाम से बेहाल है।
2 of 10
शिमला में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों और सैलानियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। ऐसे में यदि शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें।
3 of 10
शिमला में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की ओर से आने वाले ऐसे टूरिस्ट वाहन जिन्हें शिमला शहर से बाहर के स्थानों की ओर जाना है, वे शोघी से ढली की ओर मैहली बाईपास पर डायवर्ट होंगे। मशोबरा, बलदेयां, नालदेहरा, तत्तापानी, छराबड़ा, कुफरी, चायल, फागू, ठियोग, नारकंडा, हाटू, किन्नौर, खड़ापत्थर और हाटकोटी जाने वाले वाहन ढली-मैहली बाईपास से जाएंगे। चंडीगढ़ लौटते हुए भी सैलानियों को मैहली-शोघी बाईपास से होकर जाना होगा।
वहीं, पिकअप वाहन सुबह 7:45 से सुबह 10 बजे तक शहर में नहीं चलेंगे, क्योंकि इससे ट्रैफिक बढ़ जाता है। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने अब जून में वीकेंड पर शनिवार को शिमला में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।
इसके साथ ही शहर के बड़े स्कूलों का समय भी बदल दिया है। शहर के व्यस्ततम सर्कुलर रोड पर स्थित दो स्कूलों ताराहाल और ऑकलैंड के खुलने का समय में बदलाव किया है। पर्यटकों की बढ़ती तादाद और जाम के मद्देनजर प्रशासन ने शिमला का ट्रैफिक प्लान भी बदल दिया है। शिमला के सभी स्कूल इस माह के शनिवार 15 और 22 जून को बंद रहेंगे।