बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान फिर मुश्किल में हैं। मजबूरन अबकी बार उन्हें फिल्म शूटिंग तक छोड़नी पड़ रही है। बैचेन सलमान मनाली छोड़ दिल्ली रवाना हो रहे हैं। आइए जानते हैं-
18 साल पहले राजस्थान में हिरण के शिकार का केस अभी भी बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ रहा। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा सलमान को बरी किए जाने के आदेश के खिलाफ अब राजस्थान सरकार ने सलमान को गिरफ्तार कर सजा दिलाने को सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। इसकी सूचना पाकर मनाली में फिल्म की शूटिंग कर रहे सलमान खान वीरवार को जैसे-तैसे मनाली के गुलाबा में कुछ सीन करने के बाद पैकअप की तैयारियों में जुट गए।
बताया जा रहा है कि सलमान खान के मनाली में कई सीन पैंडिंग पड़े हैं। इसकी तैयारियां भी पूरी की जा चुकी थी लेकिन अब राजस्थान सरकार के फैसले से वे बैकफुट पर आ गए हैं।
शूटिंग अधर में छोड़ अब सलमान शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के नामचीन वकीलों से सलाह-मशविरा करने दिल्ली रवाना हो रहे हैं।
इसके बाद वे मुंबई जाएंगे। वहीं, उनके वापस आने पर भी अब सस्पेंस बन गया है। फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के सहनिर्देशक नीलेश जादव ने बताया कि सलमान के वापस न आने की सूरत में उनके डुप्लीकेट पर सीन फिल्माए जाएंगे।