फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जब किसी ने नहीं दिया साथ तब दीपक ने कर डाले चौंकाने वाले आविष्कार

Mon, 02 Jan 2017 03:57 PM IST
हरिकृष्ण शर्मा/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
हरिकृष्ण शर्मा/अमर उजाला, आनी (कुल्लू) Updated Mon, 02 Jan 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
 ropeway installed by deepak in kullu

आवश्यकता आविष्कार की जननी है, इसे सच कर दिखाया है ग्रेजुएट बागवान दीपक ठाकुर ने। हिमाचल के कुल्‍लू जिले के आनी ब्लॉक की शिल्ली पंचायत के दीपक (40) ने एक किलोमीटर ऊंची चोटी पर गांव के लिए सड़क की कोई उम्मीद न देख रोपवे बनाने की ठानी। 

 ropeway installed by deepak in kullu

निजी कंपनियों से बात की तो एक करोड़ से कम में कोई भी रोपवे बनाने को तैयार नहीं हुई। ऐसे में खुद ही डिजाइन तैयार कर 11 लाख रुपये से 40 ट्रॉली वाला रोपवे तैयार कर दिया। ये इलेक्ट्रिक मोटर और गियर बॉक्स से चलता है। हालांकि, अभी इसमें दो ही ट्रॉली रखी गई हैं। 

 ropeway installed by deepak in kullu

आधुनिक तकनीक से लैस यह रोपवे सालों से एक बार भी नहीं रुका और ईश्वर की अनुकंपा से न ही यहां कोई हादसा हुआ। दो क्विंटल क्षमता वाली ट्रॉलियों में खास किस्म की वायर और रबड़ का इस्तेमाल किया गया है। ये बरसों बरस तक खराब नहीं होंगी। ट्रॉली में सेब की पेटियों के अलावा आदमी भी आसानी से आ और जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 ropeway installed by deepak in kullu

दीपक ठाकुर को सेब ढोने के लिए खेत में गाड़ी की जरूरत पड़ी तो चार क्विंटल क्षमता वाली मोटर बना डाली। इसके लिए 25 हजार रुपये का इंजन, 12 हजार रुपये में कबाड़ खरीदा। 40 हजार से मोटर दो लीटर पेट्रोल से पूरा दिन काम करती है। वे जिस इंजन का इस्तेमाल करते हैं, उसकी कैपेसिटी को सात गुना बढ़ा देते हैं।

विज्ञापन
 ropeway installed by deepak in kullu

दीपक के मुताबिक सेब की रूट स्टॉक किस्मों को लगाने के लिए खुदाई की जरूरत पड़ी तो एक खास किस्म की जेसीबी बना दी। इससे जमीन में बड़ी-बड़ी चट्टानें उखाड़ दीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed