फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heavy Rainfall Shimla: शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, मलबे में दबीं आठ गाड़ियां, देखें तस्वीरें

Wed, 06 Jul 2022 10:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Jul 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
Roads closed due to heavy rainfall in Shimla, eight vehicles buried in debris, see photos
भूस्खलन से कार क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। शहर में कई जगह भूस्खलन और नालों का मलबा सड़कों पर आने से आठ गाड़ियां दब गईं। कई जगह सड़कों का पानी दुकानों और घरों में घुस गया। शहर में बुधवार सुबह नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की आधा दर्जन सड़कें बंद रहीं। भारी बारिश से ढली और चमयाणा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।



चमयाणा में नाले का मलबा सड़क पर आ गया। इससे यहां सड़क किनारे खड़े दो बाइक, एक ब्रेजा गाड़ी और एक पिकअप मलबे में दब गई। सड़क का एक हिस्सा भी बह गया है। नाले के मलबे से गोशाला को नुकसान पहुंचा है। सुबह स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और नेशनल हाइवे प्रबंधन को इस नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया। बोले कि ढली टनल से लेकर मल्याणा तक एनएच के कलवर्ट और नालियां बंद हैं। 

Roads closed due to heavy rainfall in Shimla, eight vehicles buried in debris, see photos
मलबे मे दबी गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

नालों में अवैध डंपिंग से भी उनकी जमीनों को नुकसान पहुंचा है। चमयाणा सड़क पर पुल न बनाने को लेकर लोक निर्माण विभाग पर सवाल उठाए। बोले कि ठेकेदार एक साल से काम नहीं कर रहा।



 
Roads closed due to heavy rainfall in Shimla, eight vehicles buried in debris, see photos
शिमला में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला

ढली टनल के पास भूस्खलन होने से एक वैन और एक कार को नुकसान पहुंचा है। चूरट रोड पर भी नाले के मलबे में दो गाड़ियां दब गईं। इनमें एक नगर निगम की गाड़ी है जो यहां रात को सड़क किनारे पार्क थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roads closed due to heavy rainfall in Shimla, eight vehicles buried in debris, see photos
शिमला में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला

हाउसिंग बोर्ड कालोनी सांगटी में दो पेड़ और मलबा आने से सड़क बंद रही। शहर में भी जगह-जगह नालों का मलबा सड़क पर आने से यातायात बाधित रहा। कुफ्टाधार में नाले का मलबा रास्ते पर आने से आवाजाही बाधित रही। कृष्णानगर में भी डंगा ढहने से रास्ता बंद हो गया है।

विज्ञापन
Roads closed due to heavy rainfall in Shimla, eight vehicles buried in debris, see photos
पेड़ गिरने से परेशानी। - फोटो : अमर उजाला

इन वार्डों में भी हुआ है नुकसान
शहर के मज्याठ वार्ड में नाले का मलबा सड़क पर आने से नुकसान हुआ है। मलबे में बाइक और गाड़ियों के टायर दब गए। बावड़ी के पास भी मलबा जमा हो गया। कसुम्पटी में एक सूखा पेड़ गिर गया। वार्ड से पार्षद रहे राकेश चौहान ने बताया कि कोटेश्वर निवास के पास यह पेड़ ढह गया जो अब मकान और रास्ते पर लटक गया है। इस बारे में नगर निगम प्रशासन को भी शिकायत दे दी है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed